सड़क कार्य में लगा ट्रैक्टर चोरी, गरियाबंद पुलिस ने कंपनी में कार्यरत आरोपी प्रदीप कुमार गर्ग को उड़ीसा से किया गिरफ्तार, वाहन बरामद

Tractor used in road work was stolen, Gariaband police arrested the accused Pradeep Kumar Garg working in the company from Odisha, vehicle recovered

सड़क कार्य में लगा ट्रैक्टर चोरी, गरियाबंद पुलिस ने  कंपनी में कार्यरत आरोपी प्रदीप कुमार गर्ग को उड़ीसा से किया गिरफ्तार, वाहन बरामद

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के ग्राम सड़क परसुली मे हुए ट्रैक्टर चोरी के खबर पर गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चोरी के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के बारे में दिशा निर्देश दिए. इसी कड़ी में थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव व टीम तथा साइबर सेल के द्वारा ट्रैक्टर को चोरी करने वाले आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को राधेश्याम राठौर पिता गिरधारी सिंग राठौर उम्र 38 साल साकिन सिरसिला पोस्ट धांदोली व्हाया बेसरोली तहसील मकराना थाना गच्छीपुरा जिला डिडवाना (कुचामन) राजस्थान हाल अमात गोड़ समाज ग्राम सडकपरसुली थाना और जिला गरियाबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 दिसंबर 2024 से 11 दिसंबर 2024 तक अमात गोड सामाज भवन सदल परसुली से अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी का जॉन डीयर ट्रेक्टर नम्बर RJ14 RD 1848 मॉडल 2017 ग्रीन कलर की हाईड्रोलिक मशीन लगा हुआ को चोरी कर ले गया .इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर पुलिस ने माला जांच में लिया.
इस मामले की जांच के दौरान कंपनी में कार्यरत प्रदीप कुमार गर्ग के ऊपर शक व्यक्त करने पर उक्त व्यक्ति के मोबाइल नंबर का टावर लोकेशन सायबर सेल गरियाबंद से हासिल किया गया. जो 10 दिसंबर 2024 को संदेही का लोकेशन घटना पुख्ता होने पर हमराह स्टाफ और गवाह के संदेही के करेंट लोकेशन के आधार पर पता तलाश पर रवाना किया गया.
पता तलाश पर संदेही प्रदीप कुमार गर्ग अपने ससुराल ग्राम छिन्दपैन नुआपाड़ा उड़िसा में मिला जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ पर बताया कि 4-5 महीने की मजदूरी का पैसा नही देने की वजह से सड़क परसुली पहुंचकर कंपनी के काम में लगे ट्रेक्टर नम्बर RJ14 RD 1848 को चोरी कर ले जाना बताया. आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, सहायक उप निरीक्षक टीकाराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक डीगेश्वर साहू, आरक्षक मुरारी यादव, सैनिक रविशंकर सोनवानी का विशेष भूमिका रहा.
नाम आरोपी
प्रदीप कुमार गर्ग पिता महेश कुमार गर्ग उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 26 बड़ी माता के पीछे भवानीपुर थाना व जिला भिंड (मध्य प्रदेश)
जप्त सामग्री
जॉन डीयर ट्रेक्टर नम्बर RJ14 RD 1848 कीमत करीब 3,50,000 रुपए
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI