अवैध शराब बिक्री करते महिला पकड़ाई

दुर्ग, 15 मार्च। सफेद रंग के प्लास्टिक की थैली में अवैध रूप से शराब रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही महिला को उतई पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 की धारा 34(2)के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई की रहने वाली एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियां जोरातराई, गौरा चौक थाना उतई को पकड़ा। उसके पास से सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली में 32 पव्वा देसी प्लेन शराब तथा बिक्री की रकम 480 रुपए को जब्त किया गया।