चुनावी माहौल के बीच कार से 34 किलो चांदी की 177 जोड़ी पायल जब्त, महासमुंद में पुलिस ने पकड़ा पौने 2 लाख के कंबल से भरा ट्रक, चुनाव में खपाने की आशंका!
177 pairs of anklets weighing 34 kg silver seized from a car amid election atmosphere, police in Mahasamund caught a truck full of blankets worth Rs. 1.75 lakh, suspected to be used during elections!
चुनावी माहौल के बीच कार से 34 किलो की चांदी की 177 जोड़ी पायल जब्त
खैरागढ़ : त्रि-स्तरीय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 177 जोड़े चांदी जैसे पायल जब्त किया है. जिनकी अनुमानित कीमत 33 लाख 15 हजार 500 रुपये बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ से दुर्ग रोड पर स्थित चण्डी मंदिर मुतेड़ा नवागांव के पास पुलिस ने एक वाहन की जांच के दौरान यह चांदी जैसे पायल बरामद किया.
खैरागढ़ पुलिस ने एक महेन्द्रा एक्सयूवी MP ZDA 3361 वाहन की तलाशी ली. जो संदिग्ध हालत में खड़ा था. वाहन की डिक्की में एक कमाण्डो बैग मिला. जिसमें 8 नीले रंग की प्लास्टिक पन्नियों में 177 जोड़े चांदी जैसे पायल रखे हुए थे. इन पायलों का वजन कुल 34 किलो 943 ग्राम था. पुलिस ने इन पायलों की कीमत करीब 33 लाख 15 हजार 500 रुपये बताई.
वाहन में मौजूद अंशुल तिवारी नामक व्यक्ति से जब पुलिस ने इन पायलों के बारे में पूछा, तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. जो पायलों की वैधता को साबित कर सके. इस पर पुलिस ने पूरी कार्रवाई की और पायलों को जब्त कर लिया. पुलिस ने मौके पर ही राजेश रजक और अनिल श्रीवास्तव के सामने पायलों को जब्त किया और थाने लाकर जांच शुरु की. इस दौरान पुलिस ने आरोपित से पूछताछ भी की. लेकिन वह कोई ठोस जानकारी देने में असमर्थ रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
महासमुंद में पुलिस ने पकड़ा पौने 2 लाख के कंबल से भरा ट्रक, चुनाव में खपाने की आशंका!
महासमुंद : नगरीय निकाय चुनाव से पहले महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंबल से भरे ट्रक को जब्त किया है. हरियाणा के पानीपत से कंबल को छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाया गया था. यह कंबल किसने मंगाया था इसकी बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस ने दलदली रोड से संधिग्ध ट्रक RJ 11 GC 4072 को रुकवाया. जब ट्रक की जांच की गई तो बड़ी तादाद में कंबल मिला.
चालक ने कंबल के संबंध दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा. पुलिस को ट्रक में से 2000 नग कंबल मिला. जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है. पूछताछ में पता चला कि यह कंबल हरियाणा के पानीपत से लाया गया है. शक है कि इसे छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी. पुलिस BNSS की धारा 106 के तहत ट्रक में भरकर पहुंचे कंबल को जब्त कर जांच कर रही है. साथ ही यह कंबल किसने मंगवाया था. इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



