शादी के 22 दिन बाद कनेर का जहरीला बीज खाकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी, पूर्व प्रेमी पर लगा ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप

22 days after marriage, newly married woman commits suicide by eating poisonous oleander seeds, former lover accused of blackmailing and harassing her

शादी के 22 दिन बाद कनेर का जहरीला बीज खाकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी, पूर्व प्रेमी पर लगा ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला जिले में एक नवविवाहिता ने कनेर का जहरीला बीज खाकर खुदकुशी कर ली. उसकी महज 22 दिन पहले ही गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा से शादी पेंड्रा के सोन बचरवार गांव में हुई थी. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने पूर्व प्रेमी पर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा में रहने वाली आरती बंजारे उम्र 23 साल की शादी 22 दिन पहले 8 मई को पेंड्रा थाना क्षेत्र के सोन बचरवार गांव के रहने वाले युवक के साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी. बेटी की शादी करने के बाद लड़की के परिजन काफी खुश थे और उसके बाद आरती को चौथिया लेवाकर मायके लेकर आ गए थे. पांच दिन पहले ही आरती अपने मायके सारबहरा आई थी.
जिसके बाद आरती ने अपनी भाभी को बताया कि उसने कनेर का बीज खा लिया है और वह मरने वाली है. उसकी भाभी ने फौरन घर वालों को इसकी खबर दी और परिजन आनन-फानन में आरती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई.
मामले में परिवार के लोगों ने आरती बंजारा के पूर्व प्रेमी पर शक जताया है. उनका कहना है कि पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से आरती ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. और मृतका के परिजनों, ससुराल पक्ष और अन्य परिचितों से पूछताछ की जा रही है.
घटना के बाद सारबहरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है. आरती की आत्महत्या की खबर जिसने भी सुनी. वह हैरान और स्तब्ध रह गया. गांव वालों का कहना है कि आरती एक शांत स्वभाव की महिला थी और किसी से कोई विवाद नहीं था. उसकी अचानक खुदकुशी करना सबके लिए अकल्पनीय है.
सूत्रों के मुताबिक आरती की शादी रामकिशन के साथ हुई थी. शादी के बाद वह पेंड्रा में अपने पति के साथ रह रही थी. इस बीच वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके आई थी. जहां यह दुखद घटना घटित हो गई. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या दांपत्य जीवन में कोई तनाव उसकी आत्महत्या का कारण बना?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB