गरियाबंद में आज से लगेगा एचएसआरपी नंबर प्लेट और लर्निंग लाइसेंस शिविर, ब्लॉकवार जारी हुआ शेड्यूल, अनिवार्य रुप से कराएं आवेदन
HSRP number plate and learning license camp will be held in Gariaband from today, block wise schedule released, apply compulsorily
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के वाहन मालिकों के लिए राहत और सुविधा भरी खबर है. परिवहन विभाग गरियाबंद द्वारा 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों में एचएसआरपी (High Security Registration Plate) लगवाना अनिवार्य किया गया है. इसके साथ ही लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को भी आसान करने के मकसद से 31 मई से जिले के सभी ब्लॉकों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.
यह शिविर आम लोगों को घर के पास ही सुविधा देने के लिए लगाए जा रहे हैं. ताकि उन्हें परिवहन कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें. इन शिविरों में एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए आवेदन किया जा सकेगा और लर्निंग लाइसेंस भी बनाए जाएंगे.
शिविर का ब्लॉकवार कार्यक्रम इस तरह है:
गरियाबंद ब्लॉक
31 मई: मदनपुर पंचायत भवन
01 जून: पिपरछेड़ी बाजार चौक
02 जून: सड़कपरसुली बाजार चौक
03 जून: हरदी बाजार चौक
04 जून: नागाबुड़ा पंचायत भवन
05 जून: पोटिया पंचायत भवन
06 जून: कोचवाय पंचायत भवन
छुरा ब्लॉक
31 मई: चरौदा पंचायत भवन
01 जून: कोसमी पंचायत भवन
02–03 जून: रसेला पंचायत भवन
04 जून: मड़ेली पंचायत भवन
05 जून: पिपरछेड़ी पंचायत भवन
06 जून: अकलवारा पंचायत भवन
07 जून: कामराज पंचायत भवन
फिंगेश्वर ब्लॉक
31 मई: तर्रा पंचायत भवन
01 जून: सुरसाबांधा पंचायत भवन
02 जून: सिंधौरी पंचायत भवन
03 जून: चौबेबांधा पंचायत भवन
04 जून: श्यामनगर पंचायत भवन
05 जून: कौंदकेरा पंचायत भवन
06 जून: देवरी पंचायत भवन
मैनपुर ब्लॉक
31 मई: कोयबा पंचायत भवन
01 जून: तौरेंगा पंचायत भवन
02 जून: मैनपुर तहसील कार्यालय (गौरघाट)
03 जून: जाड़ापदर पंचायत भवन
04 जून: वन विभाग परिसर, मैनपुर मेन रोड
05 जून: शोभा पंचायत भवन
06 जून: गौरगांव पंचायत कार्यालय
देवभोग ब्लॉक
31 मई: नवागांव पंचायत भवन
01 जून: डुमरपीता पंचायत भवन
02 जून: कोकसरा
03 जून: गंगराजपुर पंचायत भवन
04 जून: गोहरापदर पंचायत भवन
05 जून: मुड़ागांव (कदलीमुड़ा) पंचायत भवन
06 जून: दीवानमुड़ा पंचायत भवन
क्या करें वाहन मालिक?
परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपने वाहन का एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आवेदन करें और जिन्हें लर्निंग लाइसेंस की जरुरत है. वे मौके पर दस्तावेज़ों के साथ आवेदन कर सकते हैं.
जरुरी सुचना - एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं होने पर चालानी कार्रवाई की जा सकती है.
जिला परिवहन विभाग ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार संचालित की जा रही है, ताकि लोगों को सुगमता से सेवाएं प्रदान की जा सकें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



