CGNews : श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटने से 3 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल...

CGNews : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के गरदा घाटी में शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 बच्चे शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। उनको डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है। किलेपाल निवासी 15-16 लोग एक ऑटो में सवार होकर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। अभी ऑटो गढ़दा घाटी के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर नीचे पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

छत्तीसगढ़ : मेला घूमने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो घाटी में पलटा, दो  बच्चे समेत 3 की मौत, 16 लोग घायल - Chhattisgarh Vaibhav

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने सन्मुख गावड़े (10), नेहरू पोयम (7), पायकों (30) को मृत घोषित कर दिया।

CG News: महाशिवरात्रि पर मेला घूमने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो घाटी में  पलटा, दो बच्चे समेत 3 की मौत, कई घायल - raigarhtopnews.com

वहीं 10 लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें ​​​​​​​सुरडी (40), काडो (44), श्यामलाल (35), पुष्पा (15), श्यामबति (35), दशरथ (30), समारू (36), रामूराम (45), मुकेश (10), संगीता (25) शामिल हैं।