12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, दोस्तों और परिजनों से पूछताछ जारी, परिवार में पसरा मातम
A 12th-grade student committed suicide by hanging himself; his body was found hanging from a noose in his room. No suicide note was found. Friends and family are being questioned, and the family is in mourning.
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कुम्हारपारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. नाबालिग मृतक12वीं कक्षा का छात्र था. और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार को मदद करने के लिए व्यापार विहार क्षेत्र में एक दुकान में काम भी करता था.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा में नाबालिग लड़का मुकेश सारथी अपने कमरे में था. जहां उसने अज्ञात कारणों से मौत को गले लगा लिया. जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा. तो इलाके में सनसनी फैल गई और फौरन इसकी खबर पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ पाई है. क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मर्ग कायम कर नाबालिग लड़के के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. ताकि इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



