जलप्रपात में मिली अज्ञात युवती की लाश, नहीं हुई पहचान, इलाके में दहशत का माहौल, हादसा या कुछ और, मौत का कारण की जांच में जुटी पुलिस

The body of an unidentified woman was found in a waterfall, but she has not been identified. Panic gripped the area. Police are investigating the cause of death, whether it was an accident or something else.

जलप्रपात में मिली अज्ञात युवती की लाश, नहीं हुई पहचान, इलाके में दहशत का माहौल, हादसा या कुछ और, मौत का कारण की जांच में जुटी पुलिस

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के रानीदहरा जलप्रपात में सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक सुबह स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा. जिसके बाद फौरन पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है या कुछ और... पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और दहशत का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB