17 वर्षीय लड़के ने लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात, इधर जहर खाकर युवक ने दे दी जान, नर्सरी में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

A 17-year-old boy committed suicide by hanging himself, reason unknown, while a young man committed suicide by consuming poison, body found in a nursery, police investigating

17 वर्षीय लड़के ने लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात, इधर जहर खाकर युवक ने दे दी जान, नर्सरी में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

17 वर्षीय लड़के ने लगाकर की खुदकुशी

रायगढ़ : चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पचांयत झागुड़ा के आश्रित गांव नटवरपुर में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी हुईं मिली. गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कृश धनवार उम्र करीब 17 साल पिता घासी राम धनवार अपने घर से रात करीब 9 बजे गांव में घूमने के लिए निकला था. माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं. और बाहर गए हुए थे. सुबह आसपास के लोग नित्य क्रिया करने अपने घर से बाहर निकले तो कोषम के पेड़ पर लाश लटकती हुई देखे. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. युवक द्रारा लगाया गया फांसी का कारण फिलहाल अज्ञात है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

जहर खाकर युवक ने दे दी जान, नर्सरी में पड़ी मिली लाश

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से खुदकुशी का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने नर्सरी में जहर खाकर अपनी जान दे दी. जब नर्सरी में गाय चरा रहे चौराहा ने अज्ञात शव को देखा तब इसकी जानकारी कोटवार को दी. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान प्रकाश केवट उम्र 32 निवासी कोसीर के रुप में हुई है. जो सोमवार को घर से निकला था और मंगलवार की सुबह युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम ले लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB