रायपुर में तालाब किनारे पेड़ में लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, नहीं हो सकी पहचान, लोगों में लोग तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस

A dead body was found hanging from a tree near a pond in Raipur, causing a sensation in the area, and the identity could not be established. People are discussing various matters, and the police are investigating.

रायपुर में तालाब किनारे पेड़ में लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, नहीं हो सकी पहचान, लोगों में लोग तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नररैया तालाब परिसर में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह सुबह गार्डन में टहलने पहुंचे लोगों ने नररैया तालाब के पास एक पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ. लेकिन पास जाकर देखने पर महिला की मौत की पुष्टि हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को इसकी खबर दी.
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरु की. पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई की. शुरुआती तौर पर मामला खुदकुशी का मालूम हो रहा है. हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की जांच कर रही है. मृत महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है. लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. महिला के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि महिला की शिनाख्त की जा सके.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला इलाके में कब और कैसे पहुंची और घटना के समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो मौजूद नहीं था. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB