शादी कार्यक्रम में डांस के दौरान विवाद, समझौता करते वक्त आरोपियों ने कर दिया चाकू से जानलेवा हमला, तीनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
A dispute broke out during a DJ dance at a wedding ceremony. While trying to reconcile, the accused attacked with a knife. Police arrested all three accused.
बालोद : शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय विवाद हो गया. और समझौते के दौरान चाक़ू से हमला कर दिया गया. चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें 14 मार्च 2026 को धनराज निषाद निवासी मटिया बी के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय विवाद हो गया. जिसकी आपसी समझौता के नाम पर धनराज निषाद के घर 20 मार्च 2026 के सुबह बुलाने पर बालोद निवासी मयंक साहू, ओंमसिंग निषाद, सिध्दार्थ मोंगराज पहुंचे थे.
जहां समय 6:30 बजे आरोपीयो को धनराज निषाद के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुए विवाद की आपसी समझौतानामा लिखने के लिए बोला गया. लेकिन आरोपियों के मना करने से तीनो आरोपी मयंक साहू पिता प्यारे लाल साहू उम्र 20 साल पता पाररास वार्ड नम्बर 1 बालोद थाना, ओंम सिंग निषाद पिता शीतलराम निषाद उम्र 19 साल वार्ड नम्बर 11 खाल्हेपारा बालोद, सिद्धार्थ मोंगराज पिता रवि मोंगराज उम्र 18 साल ने मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देना चालू कर दिया।
वही आरोपी मयंक साहू ने अपने पास रखे लोहे की धार दार चाकू से गला और सिर में वार करने से हितेश्वर यादव पिता अभय राम यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम मटिया बी थाना व जिला बालोद को गंभीर चोट आई. जो जिला अस्पताल बालोद में भर्ती हुआ था. जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेन्टर रिफर किया गया. आरोपियों के खिलाफ थाना बालोद में जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया.
बालोद पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद घंटो में घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा गया. आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल, एक नग मोबाइल फोन और घटना में उपयोग हथियार को जप्त किया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैै.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



