सहायक सब इंस्पेक्टर ने नशे में बेटी पर किया जानलेवा हमला, शिक्षिका पत्नी ने बचाई जान,उच्च अधिकारियों से लगाई इंसाफ की गुहार

A drunken assistant sub-inspector fatally attacked his daughter, but his teacher wife saved his life and appealed to higher authorities for justice.

सहायक सब इंस्पेक्टर ने नशे में बेटी पर किया जानलेवा हमला, शिक्षिका पत्नी ने बचाई जान,उच्च अधिकारियों से लगाई इंसाफ की गुहार

अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पुलिस विभाग में पदस्थ एक शराबी सहायक सब इंस्पेक्टर अपने ही परिवार की जान का दुश्मन बन गया. जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी रोज शराब के नशे में अपनी शिक्षिका पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करता है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर SP कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ एएसआई प्रशांत कुमार प्रकाश शुक्रवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी और बेटी से विवाद करने लगा। उसने अपनी बेटी से मारपीट शुरु कर दी. लंबे समय से प्रताड़ित हो रही पत्नी प्रियंका ने जब बेटी से मारपीट होते देखा। तो उसके सब्र का बांध टूट गया.
उसने ASI पति की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में प्रशांत कुमार प्रकाश के चेहरे, सिर, गले और हाथों में चोटें आई हैं. इसके बाद प्रशांत कुमार प्रकाश ने खुद मीडियाकर्मियों को अपनी फोटो भेजकर मारपीट करने की जानकारी दी है.
मीडियाकर्मियों को ASI प्रशांत कुमार प्रकाश ने अपनी फोटो भेजकर बताया कि, उसने पत्नी को गोल्ड ज्वेलरी नहीं दिलाया. इस कारण उसने विवाद किया. जब वे सो रहा था. तब पत्नी ने हमला कर मारपीट की है. इस मामले में प्रियंका प्रकाश ने कहा कि पति प्रशांत हमेशा शराब पीकर मारपीट कर परेशान करते हैं. वे बेटी को मार रहे थे. इस कारण मैंने हाथ छोड़ा.
पीड़ित पत्नी का कहना है कि आरोपी पति अक्सर पुलिस वर्दी का धौंस दिखाकर कई बार शराब के नशे में उस पर और बेटी पर जानलेवा हमला कर चुका है. बावजूद इसके वह पति के डर से थाने में शिकायत दर्ज कराने से कतराती रही है. लेकिन बार बात पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने विरोध शुरु करते हुए इस मामले में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है.
परिवार में लगातार जारी हिंसा और पिता की इस हरकत से बच्ची भी भयभीत है. पीड़िता ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उसे और उसकी बेटी को सुरक्षा मिल सके और शराबी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई हो.
बता दें कि, प्रशांत कुमार प्रकाश को पिता हेमंत प्रकाश के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली है. बताया गया है कि वे पहले सरगुजा आईजी के कार्यालय में पदस्थ थे. शराबखोरी की शिकायतों के बाद उन्हें हटाकर बलरामपुर पोस्टेड किया गया है. वहीं,पत्नी प्रियंका अंबिकापुर के एक बड़े निजी स्कूल में शिक्षिका है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t