युवती को जंगल में ले जाकर रेप, इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर कुकर्म, इधर नाबालिग बालिका को ले गया हैदराबाद, तीनो गिरफ्तार
A girl was raped by taking her to the jungle, friendship was made on Instagram, rape was done by luring her with marriage, on the other hand he took a minor girl to Hyderabad, all three arrested
युवती को जंगल में ले जाकर किया रेप
मोहला मानपुर : इंटरनेट प्लेटफार्म पर युवक युवती की पहचान हुई। मोबाइल से एक दूसरे से बात करने लगे. थोड़े ही दिनों में दोनों ने प्यार का इजहार भी कर दिया. बर्थडे के बहाने युवक ने गर्लफ्रेंड को बुलाया और जंगल ले गया. जंगल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामला मोहला थाना क्षेत्र का है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि नवंबर 2023 में उसकी पहचान गजेंद्र सिंह मरकाम उम्र 30 साल निवासी मासुल, थाना मोहला से फोन पर हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध बन गया. युवक ने 3 दिसंबर 2023 को युवती को फोन किया और जन्मदिन के बहाने बुलाया। तय जगह पर युवती के पहुंचने के बाद युवक ने युवती को कार से कोरलवंड जंगल ले गया और शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर मोहला सिद्धार्थ नगर में किराए के मकान में लगातार शारीरिक शोषण करते रहा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64(2)(म), 69, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर युवक को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर कुकर्म
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आरोपी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए से पीड़िता से दोस्ती कर उसका मोबाइल नंबर लिया और लगातार बातचीत के जरिए नजदीकियां बढ़ाईं. शादी का झांसा देकर तीन महीने तक जबरन दैहिक शोषण किया. पीड़िता के विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देवेश कुमार खरे के खिलाफ धारा 87, 64(2)(ड), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया.
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के द्वारा तत्काल आरोपी देवेश कुमार खरे के सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर, पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी देवेश कुमार खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
नाबालिग बालिका को ले गया हैदराबाद
मुंगेली : पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल के निर्देशन, ASP सुश्री नवनीत छाबडा SDOP व नवनीत पाटिल के द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले में लगातार प्रयास कर खोजबीन किया जा रहा है.
इसी कड़ी में एसपी के निर्देश के तहत पथरिया थाना मे दर्ज महिला संबंधी अपराधो मे विश्वनीय मुखबीर लगाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था. पथरिया थाना के मामले मे प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसको नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कही चली गई. जिसके रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर अपहृत बालिका और अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलास किया जा रहा था.
इस मामले की जांच के दौरान सायबर सेल से तकनीकी सबूत हासिल कर अपहृता को आरोपी करन राजपूत पिता रामचंद राजपूत उम्र 20 साल साकिन सिलदहा थाना पथरिया जिला मुंगेली के कब्जे से नाबालिग बालिका को आर. के. नगर ग्राम रामेश्वरम संगरेडी हैदराबाद से बरामद किया गया.
जो आरोपी करन राजपूत के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करना पाया गया. मामले में धारा 87,65 (1) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर 22 मार्च 2025 को आरोपी करन राजपूत को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया|.
इस मामले की कार्यवाही मे थाना प्रभारी सउनि. नरेश साहू, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर सायबर सेल प्र.आर. दयाल गवास्कर रवि जांगड़े,आर. राजू साहू, आर. गिरीराज ठाकुर, राम कश्यप, म.आर. सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



