नहर में बहकर आया एक व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी, नहीं हुआ पहचान, जांच में जुटी पुलिस
A man's body was found floating in a canal, causing a sensation in the area, but he was not identified and the police are investigating.
जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नहर के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आया. बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम करारी के कोटवार ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को खबर दी. जिसके बाद अकलतरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही की. फिलहाल शव को पहचान के लिए मर्चुरी में रखा गया है. थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. ताकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का जल्द खुलासा हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



