नाबालिग लड़की का अपहरण कर कई बार दुष्कर्म, पुलिस ने आदतन शातिर अपराधी अजय को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A minor girl was kidnapped and raped multiple times; police arrested Ajay, a habitual criminal, and sent him behind bars.

नाबालिग लड़की का अपहरण कर कई बार दुष्कर्म, पुलिस ने आदतन शातिर अपराधी अजय को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

लोरमी : छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक बेलगहना चौकी में किशोरी के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को महरपुर, लोरमी निवासी अजय ढीमर उर्फ भगवान सिंह 22 ने बहला-फुसला कर अपने साथ भगा लिया. आरोपी के बारे में बताया गया कि वह आदतन अपराधी किस्म का युवक है. और क्षेत्र में पहले भी कई आपराधिक मामलों में नामजद रहा है.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी और किशोरी की खोज शुरु की. लगातार प्रयासों के दौरान पुलिस को खबर मिली कि महरपुर निवासी अजय ढीमर के घर से किशोरी है. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद किया. पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी अजय ढीमर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लोरमी थाना में लूट, मारपीट सहित कई पुराने मामले भी दर्ज हैं. इस मामले में अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t