होली से पहले दोस्त के साथ बाइक से डैम घूमने गई नाबालिग लड़की, फ्रेंड ने दिया धोखा, युवकों ने गैंगरेप कर बनाया वीडियो, तीन आरोपी गिरफ्तार
A minor girl went to the dam on a bike with a friend before Holi. The friend betrayed her, and the youths gang-raped her and filmed it. Three accused arrested.
बालोद/दल्लीराजहरा : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से ठीक पहले एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के रजही डैम के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने परिचित नाबालिग के साथ बाइक से घूमने गई थी. जहां पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में दो अन्य स्थानीय आरोपियों ने वीडियो बनाकर गैंगरेप को अंजाम दिया.
पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पीड़िता अपने नाबालिग परिचित के साथ रजही डैम घूमने गई थी. जैसे ही वे रजही डैम के पास पहुंचे. आरोपी की नीयत बिगड़ गई और उसने पीड़िता के साथ सेक्स किया. इस दौरान रजही गांव के दो अन्य व्यक्तियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का वीडियो बनाया. और पीड़िता के साथ गैंगरेप किया.
घटना के बाद पीड़िता घर लौट कर रोते-बिलखते अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई. पीड़िता की मां ने तत्काल दल्लीराजहरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि मामले में नाबालिग आरोपी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. मामला दर्ज होने के बाद बालोद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
सीएसपी बालोद ने मीडिया को बताया कि दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में रजहि डैम के पास हुई. इस घटना में तीन आरोपी शामिल हैं. पीड़िता की मां ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी नाबालिग ने रजहि डैम के पास ले जाकर उसके साथ गलत काम किया. इसके बाद रजहि गांव के दो अन्य व्यक्तियों ने इस वारदात का वीडियो बनाया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 51/2026, धारा 147/2, 127, 62, 49 BNS और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की गहन जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और अन्य सबूतों को इकठ्ठा कर अपराधियों के खिलाफ पूरी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है.
पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक सहायता प्रदान करने के लिए सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य विभाग को भी खबर दी गई है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नाबालिगों के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और किसी भी आपराधिक घटना की खबर फौरन पुलिस कंट्रोल रुम या नजदीकी थाना को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



