कबीरधाम में गृह मंत्री विजय शर्मा के काफिले से बाइक की टक्कर, दो युवक घायल, मची अफरा-तफरी, दोनों का इलाज अस्पताल में जारी
Bike collides with Home Minister Vijay Sharma's convoy in Kabirdham, two youths injured, chaos created, treatment of both continues in hospital.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया.जब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के काफिले से एक बाइक टकरा गई. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से हालात को संभाल लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री विजय शर्मा कवर्धा दौरे पर रेस्ट हाउस से बाहर निकल रहे थे. उसी दौरान उनके काफिले में शामिल एक वाहन से अचानक एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से बाइक सवार दोनों युवक संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े.
इस हादसे की खबर मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंच गई. और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों युवकों को हाथ और पैर में चोटें आई हैं. फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ. जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य कर दिया.
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक अचानक काफिले के सामने आ गई. जिससे यह हादसा हुआ.
पुलिस ने बताया कि मामले में जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



