तेज रफ्तार लापरवाह स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की हॉस्पिटल ले जाते ही मौत, ड्राइवर फरार
A speeding reckless Scorpio hit a bike rider, the young man died as soon as he was taken to the hospital, driver absconded
बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई. स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जुगरु केंवट अपने भाई फागूराम केंवट के साथ रहता था. फागूराम केंवट पेशे से पेंटर है. जो सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे राजीव गांधी चौक में अपने छोटे भाई जुगरु केंवट जो मोटरसाइकिल नम्बर CG10 EG 7994 में तिफरा से राजीव गांधी चौक आ रहा था. उसका इंतजार कर रहा था. जैसे ही वह एसबीआर कॉलेज के सामने पहुंचा.
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नम्बर CG10 BA 0937 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया. हादसे में जुगरु केंवट बाइक सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की खबर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



