तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, वाहन की चपेट में आए कॉलेज लौट रहे भाई-बहन, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, किया रेफर

A speeding truck hit a bike, a brother and sister returning from college were hit by the vehicle, the youth was injured, admitted to the hospital and referred.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, वाहन की चपेट में आए कॉलेज लौट रहे भाई-बहन, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, किया रेफर

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पामगढ़ शहर के अंबेडकर चौक पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया. जिसमें कॉलेज से लौट रहे भाई-बहन और उनकी मां हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में युवक का पैर बुरी तरह से कुचल गया, जबकि उसकी बहन और मां को हल्की चोटें आई हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बहन को नामांकन के लिए कॉलेज लेकर गया था. वापसी के दौरान बाइक अचानक ट्रक की चपेट में आ गई. इस हादसे में युवक का पैर बुरी तरह से कुचल गया. जबकि उसकी बहन और मां को हल्की चोटें आई. स्थानीय लोग फौरन मौके पर पहुंचे और घायलों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया.
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है. यह हादसा सड़क सुरक्षा और ट्रक चालकों की सतर्कता की गंभीर याद दिलाता है.
परिवार और आसपास के लोगों में गहरा शोक और चिंता का माहौल है. इस हादसे ने समुदाय में सुरक्षा उपायों और ट्रैफिक नियमों के पालन की जरुरत को फिर से रेखांकित किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t