तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर, पुल से नीचे गिरी ट्रक, ड्राइवर की मौत, केबिन को काटकर बहार निकला शव, क्लीनर गंभीर
A high-speed truck and a bus collided head-on, causing the truck to fall off a bridge, killing the driver. The body was exhumed from the cabin, and the cleaner was seriously injured.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में श्रीनदी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक हाइवा और बस की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद हाइवा पुल से नीचे गिर गई. जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह श्रीनदी के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी. हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को खबर दी. जिसके बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु किया. हाइवा का केबिन बुरी तरह दब जाने की वजह से गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला गया.
ड्राइवर की सांसें तब तक थम चुकी थीं, जबकि क्लीनर घायल हालत में कराहता हुआ मिला. स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की कोशिश इस हादसे की वजह बनी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



