मैग्नेटो मॉल के रेस्टोरेंट में चोरी, पूर्व कर्मचारी ने तोड़ी तिजोरी, 2 लाख 31 रुपए लेकर आरोपी फरार, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
Theft at Magneto Mall restaurant; former employee breaks into safe; suspect flees with ₹2,31, causing panic; police search underway
रायपुर : राजधानी रायपुर के सबसे बड़े मैग्नेटो मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट से चोरी की घटना सामने आई है. इस वारदात के बाद पूरे मॉल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. जिसकी तलाश की जा रही है. यह मामला तेलबांधी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मैग्नेटों मॉल के एक रेस्टोरेंट में चोरी हो गई. रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने ही वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने हथौड़े से लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 2 लाख 31 रुपए लेकर फरार हो गया. घटना के बाद अब इसकी खबर पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.
मॉल में हर दिन हजारों लोग आते-जाते हैं. ऐसे में चोरी की यह घटना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बन गई है. कर्मचारी द्वारा की गई चोरी के कारण अन्य स्टाफ और मॉल प्रबंधन में डर और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है.
रेस्टोरेंट के प्रबंधन ने बताया कि चोरी का खुलासा तब हुआ जब लॉकर खोला गया और उसमें रखी नकद रकम गायब पाई गई. प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि चोरी का काम कर्मचारी ने ही अंजाम दिया. जिसने हथौड़े से लॉकर को तोड़कर पैसे निकाल लिए. घटना की खबर फौरन पुलिस को दी गई. और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मैग्नेटो मॉल में दिन-रोजाना भीड़ और सुरक्षा कैमरों के बावजूद वारदात की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस टीम अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए आरोपी की पहचान और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.
मॉल प्रबंधन ने बताया कि सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि मॉल में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल और निगरानी बढ़ाई जाएगी.
इस घटना से रायपुर के अन्य मॉल और व्यावसायिक केंद्रों में भी सतर्कता बढ़ गई है. पुलिस ने व्यापारियों और कर्मचारियों से अपील किया कि वे अपने कैश और अन्य मूल्यवान सामानों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन पुलिस को दें.
वहीं, तेलीबांधा थाना क्षेत्र की पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और मॉल के आस-पास के क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्दी ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
रायपुर में संगम किराना स्टोर से चोरी, 55,000 रुपए की नकदी और सामान गायब
रायपुर : सैलानी नगर, संजय नगर, टिकरापारा निवासी एक व्यवसायी की दुकान संगम किराना स्टोर से चोरी की वारदात सामने आई है. यह दुकान बोरियाखुर्द, कांदुल रोड स्थित संगम मैरिज पैलेस के बगल में स्थित है. व्यवसायी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी दुकान को बंद कर शटर में ताला लगाकर घर चले गए थे. अगले दिन सुबह 14 अक्टूबर 2025 को जब दुकान पहुंचे. तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था. दुकान में प्रवेश करने पर सामान बिखरा हुआ और ड्राज खुले हुए थे.
जांच में पता चला कि चोरी में करीब 55,000 रुपए का नुकसान हुआ है. इसमें सिगरेट के कई पैकेट कीमत करीब 20,000 रुपए, डेयरी मिल्क और कैडबरी चॉकलेट की कीमत करीब 16,000 रुपए और नगदी 19,000 रुपए गायब हैं. व्यवसायी ने बताया कि आसपास सभी लोगों से पूछताछ की. लेकिन अज्ञात चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला. उन्होंने कहा कि यह घटना 13 और 14 अक्टूबर की रात के दौरान हुई.
पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सामान और नगदी रकम चोरी कर ली. व्यापारी के मुताबिक चोर ने सुनियोजित तरीके से शटर का ताला तोड़ा और सभी ड्राज और फ्रिजर को खंगालते हुए सामान और नगदी चुरा ली. चोरी में सिगरेट, डेयरी मिल्क और चॉकलेट के पैकेट को विशेष रुप से निशाना बनाया गया. इस तरह की चोरी से व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान और सुरक्षा चिंता का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस ने कहा कि वह जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और आसपास के क्षेत्र की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
संगम किराना स्टोर के मालिक ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की सख्त जांच शुरु कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी के स्थान की फोरेंसिक जांच, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण और गवाहों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने शहर के सभी व्यवसायियों से अपील किया कि वे रात में दुकान बंद करते समय सुरक्षा उपाय अपनाएं. इसके साथ ही ताले और सुरक्षा उपकरणों की जांच नियमित रुप से करें. व्यवसायियों को अपने नकदी और कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है. पुलिस ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही ऐसे मामलों में चोरों के लिए मौका पैदा करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



