खेत में बोरिंग के लिए बिछाया वायर, करंट की चपेट में आई महिला की मौत, इधर आसमानी बिजली गिरने से गई जान, परिवार के तीन लोग घायल

A woman died after being electrocuted while laying wire for a borewell in a field. A lightning strike also claimed her life, injuring three members of a family.

खेत में बोरिंग के लिए बिछाया वायर, करंट की चपेट में आई महिला की  मौत, इधर आसमानी बिजली गिरने से गई जान, परिवार के तीन लोग घायल

धमतरी/सिहावा : छत्तीसग धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक अंतर्गत बेलरगांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई.  महिला खेत में गई थी. जहां फेंसिंग तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी. खेत में बोरिंग के लिए लाए गए वायर के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक हेमलता पटेल पति खिरभान पटेल उम्र करीब 32 साल स्थानीय यूनिक स्कूल में सफाई का काम करती थीं. घटना से पहले वह 25 सितंबर गुरूवार सुबह 9:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली. लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों द्वारा स्कूल में तलाश करने पहुंचे पर महिला स्कूल नहीं पहुंची थी.अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे पास के खेत में महिला का शव फेंसिंग तार में चिपका हुआ पाया गया.
मृतक स्थानीय स्कूल में सफाई का कार्य करती थी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फौरन सिहावा थाना पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और मामले की जांच शुरु कर दी है.
खेत पर काम कर रहे लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद फौरन बिजली विभाग द्वारा विधुत आपूर्ति को बंद कर सिहावा पुलिस की मौजूदगी में शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई. जब एक परिवार के तीन सदस्य खेत में काम करते समय बिजली की चपेट में आ गए. घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो अन्य झुलस गए.  यह घटना ग्राम पंचायत भथरी, तखतपुर क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नागेश्वर केवर्त अपने पिता और पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान आस-पास बिजली गिर गई. घायलों में पिता और पत्नी को नाजुक हालत में सिम्स अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया.
प्राथमिक इलाज के दौरान यह पाया गया कि उनकी चोटें गंभीर हैं और उन्हें विशेष चिकित्सा देखरेख की जरुरत है. मृतक का शरीर मौके पर ही दम तोड़ गया.

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव की वजह से पूरे छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है. आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में इसके बाद बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई. रायपुर शहर में 76 मिमी, आरंग में 132 मिमी और गोबरा-नवापारा में 143 मिमी वर्षा हुई. रायपुर जिले में औसतन 85 मिमी वर्षा दर्ज की गई. दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भी अच्छी बरसात हुई.
बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन की सर्तकता और सुरक्षा उपायों की जरुरत को और बढ़ा दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोग विशेष जोखिम में हैं. इस घटना ने यह भी दिखाया कि बारिश और बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक घटनाओं के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करना कितना अहम है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

मौसम के कारण आए अन्य हादसे
इसी दौरान आरंग में एक युवक महानदी नदी के टीले पर फंस गया. जिसे पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक युवक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद युवक नशे में बियर पीकर नदी किनारे टीले पर सो गया. अचानक पानी का स्तर बढ़ने से वह फंस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा. मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने उसे देखा और पुलिस को खबर दी. पुलिस और SDRF टीम ने युवक को सुरक्षित रेस्क्यू किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t