होली पर डीजे डांस देख रहे मासूम बच्चों को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में मिलकर पिला दी शराब, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी सोनू गिरफ्तार

A young man mixed alcohol in a cold drink and gave it to innocent children watching a DJ dance on Holi. They were hospitalized in critical condition and the accused Sonu was arrested.

होली पर डीजे डांस देख रहे मासूम बच्चों को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में मिलकर पिला दी शराब, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी सोनू गिरफ्तार

जांजगीर : जांजगीर के सुकली गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीन बच्चों को पिला दिया। बच्चों को उल्टी होने लगी. जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की खबर सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शराब मिलाकर पिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुकली गांव में होली के मौके पर डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान मोहल्ले के तीन बच्चे डांस देखने गए थे. परिजनों के मुताबिक इसी दौरान गांव का एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को पिला दिया.
इस मामले की जांच में सामने आया कि 3 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी सोनू दरवेश उम्र 34 साल निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली, अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था. इसी दौरान तीन नाबालिग बच्चे भी वहां डांस करने पहुंच गए. आरोप है कि सोनू दरवेश ने अपने घर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को जबरन पिला दिया. शराब पीने के बाद बच्चों को नशा होने लगा और वे उल्टी करने लगे. इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.
इस मामले में जुर्म दर्ज करने के बाद पुलिस टीम को गांव सुकली भेजा गया. जहां से आरोपी सोनू दरवेश को उसके घर के पास से पकड़ लिया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपी शुरु में पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास भी जब्त किए हैं. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB