मां को खाना नहीं परोसने पर मानसिक रोगी पत्नी की हत्या, पुलिस से बोला- गिरकर मर गई, खोजने का किया नाटक, आरोपी पति धर्मेंद्र गिरफ्तार
Mentally ill wife murdered for not serving food to mother, told police she fell and died, pretended to search for her, accused husband Dharmendra arrested
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक मानसिक रुप से बीमार महिला की हत्या का मामला सामने आया है. 23 फरवरी को ग्राम देवी नवागांव निवासी सावित्री बाई निषाद उम्र 38 साल का शव तांदुला नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला. जांच के दौरान पता चला कि महिला की हत्या उसके पति धर्मेंद्र निषाद उम्र 43 साल ने रस्सी से गला घोंटकर की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. शुरु में धर्मेंद्र ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दावा किया कि उसकी पत्नी गिरकर मर गई. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल किया. धर्मेंद्र ने बताया कि पत्नी पिछले दो सालों से मानसिक रुप से बीमार थी और बुजुर्ग मां और बेटी को खाना नहीं परोसती थी. इसी गुस्से में उसने हत्या की.
हत्या के बाद आरोपी ने ढूंढने का नाटक किया. अपने रिश्तेदार तिलक राम निषाद के साथ गांव में महिला को खोजने का नाटक किया. मोबाइल से फोटो लेकर सरपंच को भेजा. ग्रामीणों ने घटना की खबर पुलिस को दी. जांच में यह भी सामने आया कि महिला के गले में रस्सी कसकर हत्या की गई थी. मौके पर चप्पल उल्टी पड़ी मिली. एक हाथ की चूड़ी टूटी हुई थी और दूसरे हाथ में घास-मिट्टी पड़ी थी. जिससे संघर्ष की पुष्टि हुई. पुलिस ने 24 फरवरी को फॉरेंसिक और साइबर टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. आरोपी ने शुरुआती बयान में कहा कि पत्नी गिर गई होगी. रस्सी गलती से गले में फंस गई होगी. लेकिन सबूतों और पूछताछ के बाद हत्या की असलियत सामने आई.
अधिकारियों ने बताया कि कत्ल के वक़्त महिला अकेली नहीं थी. आरोपी के मुताबिक पत्नी कई बार बिना बताए मायके चली जाती थी और घर में विवाद पैदा करती थी. इसी को लेकर गुस्से में उसने हत्या की प्लान बनाई.
घटना ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन में चिंता बढ़ा दी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. और मामले कीजांच कर रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द इन्साफ की मांग की है.
यह मामला घरेलू हिंसा और मानसिक रोग से प्रभावित परिवारों में सुरक्षा की जरुरत को उजागर करता है. पुलिस ने साफ किया है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



