रायपुर में युवक ने दोस्त की ली जान, गाड़ी-रिपेयरिंग के पैसे नहीं देने पर वारदात, घर से निकले साथ, CCTV फुटेज की मदद से हत्यारा गिरफ्तार
In Raipur, a young man killed his friend after he failed to pay for car repairs. He left home together and the killer was arrested using CCTV footage.
रायपुर : राजधानी रायपुर में गाड़ी रिपेयरिंग के पैसे नहीं देने पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चूना भट्ठी निवासी बिट्टू यादव उम्र 19 साल है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया.
दरअसल 5 मार्च की सुबह खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पीछे नाले के पास 25 साल के युवक का शव मिला था. स्थानीय लोगों से खबर पाकर पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान मृतक की पहचान चूना भट्ठी निवासी राजा साहू उम्र करीब 25 साल निवासी चूना भट्ठी, थाना गंज क्षेत्र के रुप में हुई.
CCTV फुटेज से खुला राज
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा सुबह करीब 8 बजे अपने एक परिचित के साथ घूमने निकला था. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गंज पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले. फुटेज में बिट्टू यादव राजा को अपने साथ ले जाते नजर आया. बाद में घटनास्थल के पास भी उसकी मौजूदगी सामने आई. घेराबंदी कर पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया.
पैसे मांगने को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में सामने आया कि राजा और बिट्टू गहरे दोस्त थे. कुछ दिन पहले बिट्टू की गाड़ी में टूट-फूट हो गई थी. उसका खर्च बिट्टू राजा से मांग रहा था. बिट्टू का कहना था कि नुकसान राजा की वजह से हुआ था. कई बार पैसे मांगने पर भी राजा ने रकम नहीं दी. गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. गुस्से में आकर बिट्टू ने राजा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



