होली में कड़ी सुरक्षा के बीच डिलीवरी बॉय से तड़के चाकू की नोक पर लूट, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सुरक्षा उपायों पर उठ रहे सवाल
Amid tight security during Holi, a delivery boy was robbed at knifepoint in the early hours of the morning. Police arrested two suspects, raising questions about security measures.
दुर्ग/भिलाई नगर : दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाली लूट की घटना हुई. होली त्यौहार के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों ने डिलीवरी बॉय के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया. सेक्टर-6 भिलाई निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय से तड़के चाकू दिखाकर लूट की वारदात सामने आई है. यह वारदात 4 मार्च 2026 की सुबह करीब 3:20 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए.
मिली जानकारी के मुताबिक नेवई प्रार्थी सुजित कुमार पिता सुनील सिंह निवासी क्यू.नं.-05, एफ स्ट्रीट नं.-82, सेक्टर-06 भिलाई ने थाना नेवई में दी शिकायत में बताया कि वह रिसाली सेक्टर से डिलीवरी कर लौट रहा था. इसी दौरान स्कूटी नम्बर CG10 AB 0512 पर सवार दो युवकों ने उसे रोककर दुर्ग स्टेशन छोड़ने को कहा.
आरोप है कि रुकते ही एक युवक ने उसके गले पर चाकू टिका दिया। जबकि दूसरे ने उसकी पेंट की जेब से पर्स सहित 4,500 रुपये नकद और गाड़ी की चाबी छीन ली. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.
पीड़ित की शिकायत पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 0124/26 दर्ज कर धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा 126(2), 309(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काले रंग की पुरानी होंडा एक्टिवा CG10 AB 0512 एक धारदार लोहे का चाकू और लूट की राशि में से 100 रुपए नगद बरामद किए.
पुलिस ने जुर्म कबूलने के बाद 4 मार्च 2026 को आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
नितिन तिवारी उर्फ निन्नी उम्र 20 साल स्मृति नगर सुपेला, भिलाई
अक्षत शेण्डे उम्र 19 साल स्टेशनपारा, राजनांदगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



