सीएम को धमकी मामले में एक्शन, कंपाउंडर ने जेल में पहुंचाया सिम कार्ड, जेलर सहित कई अधिकारियों पर गिरी गाज, 3 सस्पेंड, तीन आरोपी गिरफ्तार
Action in case of threat to CM, compounder sent SIM card to jail, many officers including jailer were punished, 3 suspended, three accused arrested
दौसा : जिले की श्यालावास जेल से शनिवार बीती रात को सीएम भजनलाल शर्मा को दी गई. धमकी मामले में जेल डीजी गोविंद गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है. जेल डीजी ने जेलर सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
शनिवार शाम को दौसा की श्यालावास जेल में पॉक्सो मामले में बंद एक कैदी ने जयपुर कंट्रोल रुम में फोन कर सीएम भजनलाल शर्मा को रात 12 बजे से पहले जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस प्रशासन ने इस धमकी की जांच शुरु की और पाया कि फोन श्यालावास जेल से किया गया था. इसके बाद दौसा पुलिस ने जेल में सर्च अभियान चलाया. जिसमें कैदी के पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया.
मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पापड़दा थाना प्रभारी हनुमान सहाय मीना के मुताबिक जेल में बंद कैदी रिंकू उर्फ रंडवा के पास मिली सिम जयनारायण के नाम से थी. यह सिम जेल में तैनात कंपाउंडर राकेश जोशी द्वारा पहुंचाई गई थी. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कैदी रिंकू, कंपाउंडर राकेश जोशी और सिम धारक जयनारायण शामिल हैं.
जेलर सहित कई अधिकारियों पर गिरी गाज
इस मामले में जेल के अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके चलते जेल डीजी गोविंद गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए जेलर राजेश डूकिया को एपीओ किया है. साथ ही मुख्य जेल प्रहरी रामप्रसाद मीना और जेल प्रहरी महेंद्र मीना को सस्पेंड किया गया है. होमगॉर्ड रामनारायण मीना को भी हटाकर होमगार्ड विभाग को पत्र लिखा गया है. इसके अलावा, जेल डीजी ने श्यालावास सेंट्रल जेल में नया जेलर विकास भगोरिया को नियुक्त किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



