चक्काजाम की चेतावनी के बाद सहकारी सोसायटियों में खाद का पहुंचने से किसानों ने कल होने वाला चक्काजाम स्थगित- टीकम सिंह कपिल

After the warning of blockade, the farmers postponed the blockade scheduled for tomorrow as fertilizers reached the cooperative societies- Tikam Singh Kapil

चक्काजाम की चेतावनी के बाद सहकारी सोसायटियों में खाद का पहुंचने से किसानों ने कल होने वाला चक्काजाम स्थगित- टीकम सिंह कपिल

गरियाबंद : किसान संघर्ष समिति द्वारा खाद की मांग को लेकर चार दिन पहले मैनपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश के बीच जंगी रैली निकाल एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था. साथ ही तीन दिन के भीतर खाद उपलब्ध नहीं होने पर 23 अगस्त को चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी. जिसके बाद से लगातार यूरिया और डीएपी खाद मैनपुर क्षेत्र के सहकारी सोसायटी में पहुंचायी जा रही है. इसलिए कल 23 अगस्त को किये जाने वाले चक्काजाम को स्थगित कर दिया गया है. किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह कपिल ने बताया हमारी मांग क्षेत्र के किसानों को खाद उपलब्ध कराना है.।
क्योंकि पिछले एक महीने से क्षेत्र में खाद उपलब्ध नही होने की वजह से क्षेत्र के किसान प्राइवेट दुकानों में ज्यादा कीमत पर खाद खरीदने मजबुर हो रहे थे. इसी वजह से किसान संघर्ष समिति जो हमेशा से किसानो के हित के लिए संघर्ष करती है. हमारे द्वारा चक्काजाम करने का फैसला लिया गया था. लेकिन चक्काजाम के चेतावनी के बाद से प्रशासन ने हमारी मांगो को गंभीरता से लिया और लगातार मैनपुर सहकारी सोसायटी में यूरिया तथा डीएपी खाद की आपूर्ति किया जा रहा है. इसलिए आगामी दिनों तक चक्काजाम आंदोलन को स्थगित किया जाता है. साथ ही खाद उपलब्ध कराने के लिए किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम कपिल ने जिला प्रशासन गरियाबंद के प्रति आभार व्यक्त किया है.
क्या कहते हैं अफसर
वही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ गरियाबंद के डीएमओ अमित चंद्राकर का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल मैनपुर क्षेत्र के सोसायटी में खाद ज्यादा उपलब्ध कराई गई है और लगातार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है और मांग के मुताबिक और उपलब्ध कराई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t