रायपुर की कपड़ा दुकान में कमर्चारी ने लगाया अपना UPI स्कैनर, पुलिस ने आरोपी सेल्समैन दीपक यादव को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
An employee installed his own UPI scanner in a cloth shop in Raipur, police arrested the accused salesman Deepak Yadav and sent him behind bars
रायपुर : कपड़ा दुकान में अपना UPI स्कैनर लगाने वाला सेल्समैन गिरफ्तार हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक जितेश पटेल ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह संस्कृति डेकोर दुकान नंबर 103-104 महालक्ष्मी क्लाथ मार्केट पंडरी का संचालक है. जिसका काम पर्दाे और कपड़े बेचना है. उक्त दुकान में दीपक यादव 1 नवंबर 2021 से सेल्स का काम करता आ रहा है. जहां ग्राहकों से पेमेंट लेने के लिये एचडीएफसी बैंक शाखा देवेन्द्र नगर रायपुर में अपनी फर्म के नाम पर एक खाता खोला था. उक्त खाते पर लेन देन के लिये एचडीएफसी बैक के द्वारा प्रार्थी को एक क्यु.आर. कोड प्रदान किया गया था. जिसे किसी भी पेमेंट एप से स्कैन कर भुगतान करने पर राशि सीधे प्रार्थी के बैंक खाते पर जमा हो जाती थी.
दुकान का काम ज्यादा हो जाने की वजह से से प्रार्थी ने उक्त फर्म में कुशल पटेल को बतौर पार्टनर बना लिया था. और दोनो के द्वारा बैंक के काम संचालित किया जाता था. पार्टनशीप फर्म बनने के बाद प्रार्थी के द्वारा पेमेंट लेने के लिये एचडीएफसी बैक शाखा देवेन्द्र नगर रायपुर में अपनी फर्म के नाम पर एक अन्य खाता खोला गया और पहले की तरह उक्त खाते पर लेन देन के लिये एचडीएफसी बैक के द्वारा हमे एक अलग क्युआर कोड प्रदान किया गया था. जिसे किसी भी पेमेंट एप से स्केन कर भुगतान करने पर राशि प्रार्थी के भागीदारी फर्म के खाते पर जमा हो जाती थी.
प्रार्थी की दूकान में आने वाले कई ग्राहको के द्वारा कई बार घर/आफिस आकर नगद पैसे लेने कहा जाता था. तो कई बार उनके द्वारा आनलाईन पेमेंट करने का कहा जाता था. इस पर दीपक यादव के द्वारा बड़ी चालाकी से छल करने के नियत से प्रार्थी के फर्म का क्यु.आर कोड न भेजकर उसके खुद के फोन-पे का क्यू.आर. कोड भेजा जाने लगा.
उक्त क्यू.आर. कोड के नीचे उसके द्वारा कूटरचना प्रार्थी के दुकान का नाम लिखकर भेजा जाने लगा. इसके साथ ही उसके द्वारा कई ग्राहको को भुगतान करने लिये च्वाईस सेंटरो के क्यू.आर कोड भेजकर पैसे मंगवाये जाने लगे और उक्त मंगाये गये पैसो को वो अपने बैक खाते में मंगवा लेता था. साथ ही कई ग्राहको से उसके द्वारा नगद रकम भी लिया गया है लेकिन उक्त रकम आज दिनांक तक प्रार्थी को नही मिली है. काफी समय से ग्राहको का भुगतान नमिलने पर जब प्रार्थी द्वारा माह जनवरी 2025 में ग्राहको से अपने पेसे की मांग किया गया. तब प्रार्थी को इस बात की जानकारी हुई कि उनके द्वारा कभी नगद कभी च्वाईस सेंटर के जरिए कभी दीपक यादव के द्वारा भेजे गये कूटरचित क्युआर कोड मे पैसा भेजा चुका है.
इस तरह से दीपक यादव के कुटरचित क्यू.आर. कोड के माध्यम से प्रार्थी के फर्म के कई ग्राहको द्वारा माह जुलाई 2022 से लेकर जनवरी 2025 के बीच ऑन लाईन और नगद रकम के रूप में मिली रकम 1,07,000/- रुपये हड़पकर प्रार्थी के फर्म के साथ धोखाधड़ी किया गया है. जिस पर आरोपी दीपक यादव के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 40/2025 धारा 316(4), 318(4) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी सहित उसके भागीदर से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए मामले में आरोपी दीपक यादव को पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रार्थी के फर्म में दुकान के क्यू.आर. कोड की जगह पर अपना कुटरचित क्यू.आर. कोड लगाकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुटरचित क्यू.आर. कोड उसके खिलाफ कार्यवाही की गई.
गिरफ्तार आरोपी-
दीपक यादव पिता जगतराम यादव उम्र 31 साल निवासी म.नं. 40/11 संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



