पति-पत्नी को बंधक बनाकर 20 लाख से ज्यादा के जेवरात की लुट, डकैती करने वाला अंतर्राज्यीय डकैत और माल खपाने वाला एजेंट गिरफ्तार

An inter-state dacoit and a smuggling agent who took husband and wife hostage and looted jewelery worth more than Rs 20 lakhs were arrested

पति-पत्नी को बंधक बनाकर 20 लाख से ज्यादा के जेवरात की लुट, डकैती करने वाला अंतर्राज्यीय डकैत और माल खपाने वाला एजेंट गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के एक आरोपी और डकैतों का माल खपाने वाले एक एजेंट को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है. रसमड़ा निवासी दिलीप टिंबर के मालिक दिलीप मिश्रा के घर 7 अगस्त बीच रात डकैतों ने धावा बोलकर पति-पत्नी को बंधक बना लिया था. डकैतों ने उनके हाथ पांव बांधकर आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 35 तोला सोना और 26 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए थे.
प्रार्थी ने अंजोरा थाना में आकर घर में डकैती की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने 22 दिनों तक मध्यप्रदेश के झाबुआ में कैंप कर भील गिरोह के डकैती में शामिल भंगू डावर, निवासी- नरवानी, जिला धार को गिरफ्तार किया. वहीं डकैती का सोना-चांदी खपाने वाले एजेंट भूरसिंह निवासी जिला धार को गिरफ्तार किया. डकैत गिरोह के दिलीप, गणपत, भाया, अनिल राठौर, अनिल बघेल फरार हैं.
भील गिरोह के सदस्य मध्यप्रदेश से बस बदलकर धार से इंदौर, हैदराबाद, रायपुर होते हुए दुर्ग के रसमड़ा पहुंचे थे. डकैतों ने रसमड़ा में डकैती से पहले हाइवे रोड में जाने के लिए पहले ऑटो का उपयोग किया. उसके बाद डकैती करके ट्रक से लिफ्ट मांगकर नागपुर की तरफ भाग गए.
भील डकैत गिरोह के सदस्यों ने रसमड़ा के अलावा रिसाली के एनएसपीसीएल कॉलोनी, रायपुर के खम्हारडीह ओर पूर्व में कोरबा जिले के कटघोरा में भी नकबजनी और डकैती की घटना को अंजाम दिया था.
आरोपी ने भंगू ने बताया कि डकैत और उसके साथियों ने 20 लाख रुपए का सोना-चांदी, दो घड़ी बेच दिया. 26 हजार कैश भी खर्च कर दिए हैं. आरोपी भंगू से एक सोने की चैन, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट और अंगूठी बरामद किया गया है. वहीं एजेंट भूर सिंह से 5200 कैश, एक सोने का नेकलेस बरामद किया है.
आरोपी
01 भंगु डावर पिता कालू डावर उम्र 25 साल जाति भील साकिन नरवाली थाना टांडा जिला-धार मध्यप्रदेश
01. आरोपी भंगू से एक सोने की चैन, एक सोने की लॉकेट, एक सोने की मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी
02. भूरसिंह चौहान पिता भुवन सिंह चौहान उम्र 26 साल साकिन ग्राम पीपलदल्या थाना टांडा मध्यप्रदेश जिला-धार
02. आरोपी भूर सिंह से नगदी 5.200 रूपये एक सोने की नेकलेस जुमला कीमती करीबन 3,20,000 रूपये और अन्य जेवरात की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड ली गई है टीम धार जाकर माल बरामद करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb