अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, डॉक्यूमेंट राइटर के असिस्टेंट की दर्दनाक मौत, सुरक्षा इंतेजामों पर उठ रहे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
An unknown high-speed vehicle struck a document writer's assistant, tragically killing him. Security arrangements are being questioned, and the police are investigating.
खैरागढ़ : शहर में तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. बीती रात पिपरिया स्थित गैस सिलेंडर गोदाम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दस्तावेज लेखक के सहायक की मौत हो गई. घर लौट रहे उन्हें अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मारी. गंभीर रुप से घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
चिकित्सकों के मुताबिक कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था. जिससे मालुम होता है कि वे किसी भारी वाहन की चपेट में आए होंगे. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खैरागढ़ में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही की वजह से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं. बस स्टैंड, इतवारी बाजार, अमलीपारा मोड़, पिपरिया और धरमपुरा जैसे क्षेत्रों में हादसे आम बात हो चुकी है. नगर के प्रवेश मार्गों पर ब्रेकर या स्टॉपर लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



