बीजेपी नेत्री को मंच में आया गुस्सा, हाथ जोड़े बीजेपी नेता, BJP के यूनिटी मार्च कार्यक्रम में ही नहीं दिखी यूनिटी, मंच पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल
BJP leader gets angry on stage, BJP leaders join hands, no unity was seen in BJP's Unity March program, and a ruckus broke out over chairs on stage.
जांजगीर-चांपा. लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन इस यूनिटी मार्च में पूर्व सांसद और पूर्व जिला अध्यक्ष के बीच कुर्सी को लेकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जांजगीर-चांपा में कार्यक्रम के दौरान ही पूर्व सांसद कमला देवी पाटले और पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल के साथ हुआ मंच पर ही बहस हो गई. इस वीडियो में पूर्व जिला अध्यक्ष हाथ जोड़ते नजर आ रहे है. जबकि कमला देवी पाटले की प्रतिक्रिया से विवाद और भी चर्चा में आ गया.
पूर्व सांसद कमला देवी पाटले को इस वीडियो को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि शायद कुर्सी उनके बेहद पास लगी हुई थी और वहां बैठने वाले व्यक्ति का हाथ लगा हो. लेकिन सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अब यूजर्स ये सवाल कर रहे है कि ये कैसी यूनिटी मार्च है. जहां कुर्सी को लेकर ही भरे मंच में विवाद हो रहा है.
सोशल मीडिया यूजर्स भाजपा की एकजुटता पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
इस विवाद का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा संगठन में अंतर्कलह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. यह घटना पार्टी की एकजुटता के संदेश वाले कार्यक्रम के मंच पर घटित होना अपने आप में काफी चर्चा का विषय है.
(नोट: इस खबर में प्रयुक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और खबर सार्वजनिक सूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है।)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



