यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे IG रतनलाल डांगी हटाए गए, SI की पत्नी की शिकायत के बाद PHQ अटैच, अजय यादव बने पुलिस अकादमी के नए निदेशक
IG Ratanlal Dangi, embroiled in sexual harassment allegations, removed, attached to PHQ following complaint by SI's wife; Ajay Yadav becomes new Director of Police Academy
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी, चंदखुरी के IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते उनके पद से हटा दिया गया है. SI की पत्नी की लिखित शिकायत के बाद गृह विभाग ने कार्रवाई करते हुए डांगी को पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच कर दिया है. अब इस पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय यादव को दी गई है. अजय यादव इससे पहले नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में पदस्थ थे और अब वे चंदखुरी पुलिस अकादमी के निदेशक होंगे.
शिकायत में SI की पत्नी ने IG डांगी पर कई सालों से यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. महिला ने पुलिस मुख्यालय में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी 2017 में कोरबा में IG डांगी से मुलाकात हुई थी. जिसके बाद से ही वह लगातार परेशान की गई. बिलासपुर और चंदखुरी में पदस्थापना के दौरान भी वीडियो कॉल और अन्य तरीकों से महिला पर दबाव बनाया गया. महिला ने कई आपत्तिजनक डिजिटल सबूत भी जमा किए हैं.
14 दिनों की इंटरनल जांच और सबूतों की जांच के बाद गृह विभाग ने IG रतनलाल डांगी के ट्रांसफर का आदेश जारी किया. इस केस की जांच IG आनंद छाबड़ा के नेतृत्व में की जा रही है. जिसमें महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया है. सबसे पहले शिकायतकर्ता महिला का बयान और डिजिटल सबूत लिए जाएंगे. इसके बाद IG डांगी का भी बयान दर्ज किया जाएगा.
IG डांगी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और इसके खिलाफ उन्होंने पहले भी अफसरों को अवगत कराया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



