जनपद सदस्य का कारनामा, सरकारी स्कूल परिसर में किया कब्जा, बना रहा मकान, ग्रामीणों में नाराजगी, कलेक्टर से लगाईं इंसाफ की गुहार
District council member's actions: occupying government school premises and building a house, villagers are angry and appeal to the collector for justice.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम लगरा से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां के जनपद सदस्य पर शासकीय स्कूल परिसर के अंदर निजी मकान निर्माण करने का आरोप लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि जनपद सदस्य ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए स्कूल की बाउंड्री के भीतर ही कब्जा कर लिया है.
यह मामला ग्राम पंचायत लगरा के पारा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला भलवाही का है, जिसका निर्माण खसरा नंबर 364/1 पर किया गया है. ग्रामीणों के मुताबिक जनपद सदस्य राम विलास खुटे पिता शिवप्रसाद खुटे ने स्कूल की बाउंड्री वॉल के अंदर जबरन दीवार खड़ी कर मकान निर्माण शुरु कर दिया है. गांव के लोगों ने इसका विरोध भी किया. लेकिन पद का दबाव बनाकर निर्माण कार्य जारी रखा गया.
ग्रामीणों का कहना है कि इस कब्जे की वजह से बच्चों का खेल मैदान पूरी तरह प्रभावित हो गया है. जिससे स्कूल की गतिविधियां बाधित हो रही हैं. हालत यह है कि स्कूल परिसर में आगे किसी भी तरह का निर्माण कार्य करने की जगह तक नहीं बची है. ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत ग्राम पंचायत और कलेक्टर जांजगीर-चांपा से की है, और अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



