छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बालिका हुई दुष्कर्म का शिकार, नाबालिग लड़की आरोपी के कब्जे से बरामद, दुष्कर्मी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Big action by Chhura police, girl becomes victim of rape, minor girl recovered from accused's custody, rapist arrested from Maharashtra
गरियाबंद : गरियाबंद जिला की छुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. दुष्कर्म का शिकार हुई एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सुरक्षित छुड़ाया. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई 2025 को उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है. शिकायत पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 99/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी और पीड़िता की तलाश शुरु की गई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने तकनीकी आधार पर छानबीन की। इस दौरान आरोपी रमेश दुबे पिता स्व यज्ञनारायण दुबे उम्र 39 साल निवासी अटरिया थाना सेम्हरिया जिला रीवा (मध्यप्रदेश) हाल निवास इन्द्रानगर तुरभा पनवेल (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से अपहृता बालिका को सुरक्षित बरामद कर छुरा लाया गया.
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने छुरा पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना की है और निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जिले में लापता बच्चों की तलाश और भी तेज की जाए.
आरोपी
रमेश दुबे पिता स्व यज्ञनारायण दुबे उम्र 39 साल निवासी अटरिया थाना सेम्हरिया जिला रीवा (मध्यप्रदेश) हाल निवास इन्द्रानगर तुरभा पनवेल (महाराष्ट्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



