नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जांच में दोषी पाए गए दो सीएमओ, आर्थिक अनियमितता पर पेण्ड्रा और महासमुंद के 2 CMO निलंबित
Big action by urban administration, two CMOs found guilty in investigation, 2 CMOs of Pendra and Mahasamund suspended on financial irregularities.
रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आर्थिक अनियमितता पर महासमुंद नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ टामसन रात्रे और पेण्ड्रा नगर पालिका के सीएमओ कन्हैया लाल निर्मलकर को निलंबित कर दिया है. जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है.
जारी आदेश में पेण्ड्रा नगर पालिका परिषद के तत्कालीन प्रभारी सीएमओ कन्हैया लाल निर्मलकर को पदस्थाना के दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासकीय बहुउद्देश्यी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेण्ड्रा के रेनोवेशन कार्य बिना तकनीकी स्वीकृति के कराए गए कार्य में 6 लाख 24 हजार 511 रुपए की अनियमितता का दोषी पाया गया. इसे गंभीर कदाचार और आर्थिक अनियमितता करार देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर मुख्यालय तय किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



