पुल से कूदने से पहले सुसाइड कर रही युवती की बचाई जान, बिलासपुर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय, एस.एस.पी. ने टीम को दी बधाई

Bilaspur police saved the life of a girl who was about to commit suicide before jumping from the bridge, showed humanity, SSP congratulated the team

पुल से कूदने से पहले सुसाइड कर रही युवती की बचाई जान, बिलासपुर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय, एस.एस.पी. ने टीम को दी बधाई

बिलासपुर : रामसेतु पुल पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. मानसिक तनाव के चलते युवती ड्यूटी से छुट्टी लेकर खुदकुशी करने पुल पर पहुंच गई. लेकिन मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने भांप लिया. उसे कूदने से पहले ही बचा लिया. जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजकर 25 मिनट जारहागांव क्षेत्र की रहने वाली संगीता बंजारे संकट की स्थिति में थी. तभी राह से गुजर रहे मिक्की मिश्रा ने हालात को भांपते हुए फौरन डायल-112 और सरकंडा पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही 15 मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ युवती को खतरे से बाहर निकाल लिया. बाद में उसकी काउंसलिंग कराई गई. और परिजनों को सुपुर्द किया गया.
नर्सिंग नहीं कर पाने के चलते युवती मानसिक तनाव में थी. तेलीपारा में रहकर प्राइवेट जॉब करती है. युवती अपने माता-पिता से नाराज थी. वो बीएससी नर्सिंग नहीं कर पाने की वजह निराश थी. मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी की कोशिश कर रही थी. पुलिस ने युवती को फिलहाल सखी सेंटर भेजा है. जल्द ही परिजनों को बुलाकर समझाइश दी जाएगी और उसे उनको सौंप दिया जाएगा.
एसएसपी ने राहगीरों की सतर्कता की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज और पुलिस के बीच इसी तरह का सहयोग ही सुरक्षित और विश्वासपूर्ण माहौल का आधार है. इस घटना के बाद शहरवासियों ने भी पुलिस की त्वरित कार्यवाही और संवेदनशील रवैये की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयासों से न सिर्फ विश्वास बढ़ता है बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t