पेड़ से टकराई कार, रायपुर से पूर्णिमा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, 3 घायल, 2 घंटे गाड़ी में फंसी रही लाश, वाहन के उड़े परखच्चे
Car crashes into tree, tragic death of two friends going to take a bath on the full moon day from Raipur, 3 injured, body trapped in car for 2 hours, vehicle blown to pieces
बिलासपुर/बेलगहना : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. कार सवार श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान करने रायपुर से अमरकंटक जा रहे थे. तभी ये हादसा हुआ. यह मामला कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना निवासी रामकुमार धीवर, दलदल सिवनी निवासी अपने दोस्त निलेश्वर धीवर उम्र 38 साल, खरोरा मजेठा आरंग निवासी सुखराम सागर मानिकपुरी उम्र 39 साल, दलदल सिवनी के अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साहू के साथ पूर्णिमा स्नान करने के लिए अमरकंटक जाने के लिए कार नम्बर CG 04 QJ 2152 से निकले थे.
सभी युवक नए साल के अवसर पर धार्मिक और पर्यटन स्थल अमरकंटक घूमने निकले थे. रायपुर से आमागोहन होते हुए मरहीमाता रोड के रास्ते अमरकंटक जा रही थी. सुबह करीब 9 बजे उनकी कार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास पहुंची. इसी दौरान जंगल में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटें आई. जिससे दोनों की मौत हो गई. निलेश्वर और उनके 2 साथी घायल हो गए.
इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और चालक नीलेश्वर के दोनों पैर टूटकर वाहन में फंस गए थे. पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से फौरन अस्पताल भेजा. तीनों घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और इलाज जारी है.
वहीं दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया. पीएम के बाद परिजन शव को रायपुर लेकर रवाना हो गए. मरने वालों की पहचान रामकुमार धीवर उम्र 45 साल निवासी कचना, रायपुर और राजकुमार साहू निवासी रायपुर के रुप में हुई है. वहीं घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क की हालत मानी जा रही है. यह हादसा नए साल पर सफर करने वालों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि उत्साह में लापरवाही और तेज गति जानलेवा साबित हो सकती है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



