रायपुर के साइंस कॉलेज हॉस्टल में बवाल, बेखौफ बदमाशों ने छात्रों से की मारपीट, मोबाइल छीनकर फरार, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Chaos erupts at Raipur's Science College hostel; ruthless miscreants assault students, snatch mobile phones and flee, raising questions about student safety.

रायपुर के साइंस कॉलेज हॉस्टल में बवाल, बेखौफ बदमाशों ने छात्रों से की मारपीट, मोबाइल छीनकर फरार, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

रायपुर : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज के हॉस्टल में रविवार देर रात बाहरी लड़कों ने हॉस्टल में घुसकर युवक की पिटाई कर दी. हमले में युवक के सीने और पैर में चोट आई है. आरोपियों ने युवक से मारपीट करने के साथ ही हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की. आक्रोशित छात्रों ने देर रात सरस्वती थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह मामला रायपुर स्थित साइंस कॉलेज के बॉयज हॉस्टल का है
इस पूरी घटना के बाद छात्रों ने बताया कि, परिसर से बाहर खड़े कुछ युवक हॉस्टल परिसर में पेशाब कर रहे थे. छात्रों ने मना किया, तो वो विवाद करने लगे. छात्र हॉस्टल की तरफ आ गए, तो वो अंदर घुसे और मारपीट की. हॉस्टल के एक छात्र ने युवकों का वीडियो बना लिया, तो आरोपी मोबाइल छीनकर फरार हो गए. हॉस्टल के अंदर मारपीट होने से छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
छात्रों का कहना है कि, घटना के कॉलेज प्रबंधन ने मदद की, लेकिन हर दिन इन अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ता है. देर रात असमाजिक-तत्व हॉस्टल के ईद-गिर्द घूमते है. शराब पीते है. गंदगी फैलाते है. मना करने पर विवाद करते है.
इस घटना में कई छात्र घायल हो गए. जिसमे किसी के सिर पर चोट आयी तो किसी हाथ टूट गया. कई छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही इस घटना के बाद आक्रोशित हॉस्टल के छात्र सरस्वती नगर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस रात से आरोपी युवको की तलाश में जुट गयी है. छात्रों का आरोप है. हॉस्टल में ऐसी घटना आए दिन होती रहती है. हॉस्टल में न सीसीटीवी कैमरा है और न ही गार्ड है. हॉस्टल की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए.
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने के खिलाफ कई धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरु कर दी है. वहीं पुलिस ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t