छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी पर गौकशी को लेकर बवाल, गौ-मांस काटती युवती का वीडियो वायरल, पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी

Chaos over cow slaughter on Ganesh Chaturthi in Chhattisgarh, video of a girl cutting cow meat goes viral, interrogation continues in police custody

छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी पर गौकशी को लेकर बवाल, गौ-मांस काटती युवती का वीडियो वायरल, पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी

बिलासपुर/बिल्हा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गौमांस बेचने के आरोप में एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जहां एक युवती को गौमांस काटते हुए दिखाने वाला वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भारी हंगामा मचा दिया.  पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़ियापारा का है.
यह विवाद तब शुरु हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें एक युवती कथित तौर पर गौमांस काटती नजर आ रही थी. वीडियो के सामने आते ही, कई हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई और उड़ियापारा स्थित उस जगह पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे. उन्होंने जमकर नारेबाजी की हंगामे की खबर मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवादित युवती को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सच्चाई और आरोपों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मोहल्ले वालों ने बताया कि उन्होंने गाय की हत्या नहीं की थी. गाय पहले से मरी हुई थी और मवेशी पालक ने उन्हें दिया था. वे सिर्फ उसका मांस काट रहे थे. क्योंकि यही उनका पेशा है. स्थानीय युवकों ने जानबूझकर इस मुद्दे पर बवाल खड़ा किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t