पुरानी रंजिश से सोशल मीडिया में विवाद, चाकू-तलवार लहराकर धमकी, बाइक में लगाई आग, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस

Dispute on social media due to old rivalry, threat by waving knife and sword, bike set on fire, 4 accused arrested, police took out a procession of miscreants

पुरानी रंजिश से सोशल मीडिया में विवाद, चाकू-तलवार लहराकर धमकी, बाइक में लगाई आग, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के थाना सरकण्डा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार हुआ है. मामूली विवाद और सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के जवाब न मिलने से शुरु हुआ विवाद गंभीर घटनाओं तक जा पहुंचा. आरोपी न सिर्फ चाकू-तलवार लहराकर धमकी दे रहे थे. बल्कि आक्रोश में आकर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संतोष आहुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामसेतु पुल के पास पुराने विवाद पर लक्की यादव और उसके साथी गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे. शोएब और अमन सोनकर ने चाकू और तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी दी.
घटना-रक्षाबंधन की रात प्रार्थी विकास ठाकुर के घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक में आग लगा दी गई. सीसीटीवी फुटेज में हिमेश साहू और दीनू साहू को वारदात करते देखा गया.
आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. -1199/2025, धारा – 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट अप.क्र. – 1089/2025 धारा 326(जी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलुस निकला गया. और आरोपियों को  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है. 
गिरफ्तार आरोपी
शोएब उर्फ गोलू पिता फिरोज उम्र 19 साल निवासी बृहस्पति बाजार के पास चाटापारा थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अमन सोनकर पिता स्व ओम प्रसाष सोनकर उम्र 26 साल निवासी दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास थाना सिटी कोतवाली
हिमेश साहू उर्फ राहुल पिता मेघनाथ साहू उम्र 19 साल निवासी सुभाष चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दीनू उर्फ दउवा साहू पिता बुधारु साहू उम्र 25 साल निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह काली मंदिर के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t