कलेक्टर ने पीएम आवास की धीमी प्रगति एवं कार्य अपूर्णता पर जताई नाराजगी, 22 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, महकमे में मचा हड़कंप

Collector expressed displeasure over the slow progress and incompleteness of work of PM Awas, show cause notice issued to 22 employees, panic in the department

कलेक्टर ने पीएम आवास की धीमी प्रगति एवं कार्य अपूर्णता पर जताई नाराजगी, 22 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, महकमे में मचा हड़कंप

गरियाबंद/छुरा : कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा की. उन्होंने छुरा पहुंचकर ब्लॉक अंतर्गत चल रहे पीएम आवास एवं जनमन आवास योजना के कार्यों के बारे में बैठक लेकर डिटेल समीक्षा की.
कलेक्टर ने पीएम आवास की धीमी प्रगति एवं कार्य अपूर्णता पर गहरी नाराजगी जताते हुए कुल 22 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया. इनमें 13 ग्राम पंचायत सचिव, 3 रोजगार सहायक, 5 तकनीकी सहायक एवं 1 विकासखंड समन्वयक शामिल है। नोटिस पाने वालों सचिवों में ग्राम पंचायत मुढ़ीपानी, गायडबरी, कसेकेरा, नवापारा भ, कोसमी, मेढ़कीडबरी, भरवामुड़ा, रसेला, कनेसर, द्वारतरा, मुड़ागांव, पंडरीपानी गोंड एवं मुरमुरा के सचिव शामिल है.
इसी तरह 5 तकनीकी सहायक लक्ष्मीकांत साहू, पवन ध्रुव, प्रियेश वर्मा, दिव्या साहू एवं विनय वर्मा तथा ग्राम रसेला, द्वारतरा और मेढ़कीडबरी के रोजगार सहायक एवं विकासखण्ड समन्वयक हर्षा वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया.
कलेक्टर ने ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी कार्यों का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिया. उन्होंने पंचायत वार स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत, हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय किश्त आबंटन एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली.
उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को जल्द शुरु करने और जारी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिया. इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम नेहा भेड़िया, सीईओ जनपद छुरा सतीश चन्द्रवंशी सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB