कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में बहाए गैस सिलेंडर, गैस की किल्लत पर अनोखा प्रदर्शन, कहा- सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकाम, हर वर्ग परेशान

Congress dumped gas cylinders in Telibandha pond, a unique protest against gas shortages, alleging that the government has failed to stop black marketing, and that every sector is suffering.

कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में बहाए गैस सिलेंडर, गैस की किल्लत पर अनोखा प्रदर्शन, कहा- सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकाम, हर वर्ग परेशान

रायपुर : राजधानी के प्रसिद्ध तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) पर उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी तादाद में इकठ्ठा होकर गैस सिलेंडरों का प्रतीकात्मक विसर्जन कर दिया. बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में हो रही सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ शहर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस ने यह कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और सिलेंडर की कमी ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह महंगाई और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर नहीं है. इससे पहले भी कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और अन्य जनहित मुद्दों को लेकर रायपुर में बड़े स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन किए हैं, जिनमें हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई थी.
महंगाई के खिलाफ ‘जल सत्याग्रह’ जैसी तस्वीर
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक खाली सिलेंडरों को कंधे पर उठाकर रैली निकाली और फिर उन्हें तेलीबांधा तालाब के पानी में विसर्जित किया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सिलेंडर अब आम आदमी की रसोई से बाहर होकर ‘विसर्जन’ के ही लायक रह गए हैं, क्योंकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार इन्हें भरवाने में असमर्थ हैं.
लंबी कतारें और कालाबाजारी ने बढ़ाई मुसीबत
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रायपुर सहित पूरे प्रदेश में गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की भारी किल्लत है. आम जनता को घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ़ बिचौलिए और कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हैं. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राजधानी के तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति, जनता परेशान, दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही हो अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी - विकास उपाध्याय

रायपुर : पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने राजधानी रायपुर के कलेक्टर को पत्र लिखा और कहा कि तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में अधिकारी अनुपस्थित मिल रहे हैं, उनका अनुपस्थित रहना जैसे भाजपा सरकार के राज में उनको तोहफा मिल गया हो.
उपाध्याय ने बताया कि आए दिन राजधानीवासी अपने काम को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट-काट के परेशान हो रहे हैं और कार्यालय जाओ तो कर्मचारी कहते हैं अधिकारी अभी नहीं बैठे हैं. राजस्व संबंधित फौती, नामांतरण, रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण, जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे रोजमर्रा के महत्वपूर्ण कार्य के लिये दूर-दूर से जनता तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन आती है. जिनको कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा यह कह के वापस भेज दिया जाता है कि अधिकारी नहीं बैठे हैं.
उपाध्याय ने कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अनुपस्थित अधिकारियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की एवं उन्हें दण्डित करने को कहा अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिये बाध्य होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB