अमलीपदर डाॅक्टर इंद्र जितेन्द्र भारद्वाज के ट्रांसफर कैंसिल करने की मांग, गरियाबंद कलेक्टर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात
Demanding cancellation of transfer of Amlipada Dr. Indra Jitendra Bhardwaj, public representatives from the area met with the Gariaband Collector.
गरियाबंद/मैनपुर/अमलीपदर : गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमलीपदर में पदस्थ डाॅक्टर इंद्र जितेन्द्र भारद्वाज का दूसरी जगह ट्रांसफर होने से स्थानीय नागरिको और जनप्रतिनिधियों मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. बुधवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचकर कलेक्टर भगवान सिंह उइके और जिला चिकित्सा अधिकारी नवरत्न को मांग पत्र सौपकर डाॅक्टर के स्थानांतरण आदेश को कैंसिल करने की मांग किया.
साथ ही आवेदन में मांग किया गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमलीपदर के डाॅक्टर इंद्र जितेन्द्र भारद्वाज 26 जून 2024 से पदस्थ हैं. उनके द्वारा ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिया जा रहा है. और तो और उनके कार्य अवधि में आज तक 540 डिलीवरी प्रसव कराया गया है और मरीजो के प्रति अच्छे व्यवहार और अच्छी चिकित्सा सुविधा दिये जाने की वजह से क्षेत्र की जनता डाॅक्टर के कार्यो से संतुष्ट है. 50 से ज्यादा सर्पदंश पीड़ित मरीजो का सफलता पूर्वक इलाज कर उन्हे नया जीवन दान दिया है. उनके बेहतर कार्य को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस 2025 को गरियाबंद कलेक्टर द्वारा प्रसस्ती पत्र प्रदान किया गया है.
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उरमाल के आदेश क्रमांक 616/स्था/2025/गरियाबंद/दिनांक 17.09.2025 को कैंसिल करते हुए फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमलीपदर में पदस्थ करने आदेश जारी किये जाने की मांग की है.
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, सरपंच संघ अध्यक्ष हलमन ध्रुवा, जनपद पंचायत मैनपुर के सभापति निर्भय सिंह ठाकुर, अमलीपदर के सरपंच हेमोबाई नागेश, मुड़गेलमाल के सरपंच केसरी नागेश, नवापारा सरपंच दुरुप ध्रुवा, बिरीघाट सरपंच जयराम मांझी, भेजीपदर सरपंच पुरूषोत्तम सोम, दाबरीगुड़ा सरपंच ललिता ध्रुवा, भाजपा मंडल कांदाडोंगर अध्यक्ष नवीन मांझी, महामंत्री मुकेश साहू, सहकारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय दुबे, डिलेन्द्री मांझी, भारती मांझी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो ने बताया कि अमलीपदर के डाॅक्टर इंद्र जितेन्द्र भारद्वाज बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे रहे हैं. उन्हे उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानांतरित कर दिया गया है. फ़ौरन ट्रांसफर आर्डर को कैंसिल किया जाए और क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए. साथ ही अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नाम से पदस्थ डाॅ निशा ठाकुर को भी अमलीपदर में पदस्थ कर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. क्योंकि महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन
गरियाबंद : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गरियाबंद में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं और बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. अब तक 17 सितम्बर से 24 सितम्बर तक जिले में कुल 1061 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं. जिनसे 56 हजार 802 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं. यह अभियान जिले में महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं परिवार सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.
अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और दुर्गम क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, प्रसव पूर्व परीक्षण, टीकाकरण, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, परामर्श सेवाएं और उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान की जा रही है. साथ ही बच्चों के लिए टीकाकरण, किशोर-किशोरियों में एनीमिया की जांच एवं उपचार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों का इलाज और स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं. इसके अलावा निक्षय मित्र पंजीयन और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है.
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 24 सितम्बर को जिले में 362 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई. जिसमें से 74 महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में पाया गया. इसी दौरान 146 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी भी की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



