टीचर ने 6 वर्षीय छात्रा को अगरबत्ती से दागा, चेहरे पर जलाया; पेरेंट्स कर रहे कानूनी कार्रवाई की मांग, स्कूल ने नौकरी से निकाला बाहर
Teacher scalds 6-year-old student with incense sticks, burns her face; parents demand legal action, school fires her
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का महिला टीचर पर आरोप लगा है. इस मामले में पेरेंट्स की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने टीचर को नौकरी से निकाल दिया है. हालांकि पेरेंट्स की मांग है कि आरोपी महिला टीचर के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन हो. इस मामले के शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे थे. उनका कहना है कि बच्ची और पेरेंट्स का CWC में बयान दर्ज किया जाएगा. यह पूरा मामला सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी का है
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 6 साल की बेटी KG-2 कक्षा में पढ़ाई करती है. घटना 17-18 सितंबर की है. परिजन के मुताबिक बच्ची को स्कूल की एक दीपा नाम की टीचर ने अगरबत्ती से जलाया. जिस बच्ची बुरी तरह डर गई है.
वहीं एक अन्य पेरेंट्स ने बताया कि उसकी बच्ची को भी उसी टीचर ने थप्पड़ मारा था. जिसके बाद चार-पांच दिनों तक बच्ची के दांत में दर्द था. बच्ची बहुत डरी हुई थी वह स्कूल जाने से घबरा रही थी.
पेरेंट्स का कहना है कि छोटे बच्चों को गलती करने पर डांट देना चाहिए. लेकिन इस तरह से मारपीट करने पर बच्चे स्कूल जाने से घबराते हैं. उन्होंने आरोपी टीचर पर सख्त एक्शन की मांग की है.
इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची के साथ मारपीट जैसी कोई बात नहीं है. स्कूल में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. बाल विभाग की टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया है. फिलहाल यह जांच का विषय है. प्रबंधन का कहना है कि इस मामले में बच्चों के परिजनों ने टीचर को नौकरी से निकालने का दबाव बनाया. जिसके बाद प्रबंधन ने टीचर को नौकरी से हटा दिया है.
इस मामले में पेरेंट्स की शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे. अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की उम्र बहुत छोटी है. जिससे घटना को लेकर वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाई. लेकिन स्कूल प्रबंधन को घटना के दिनांक की सीसीटीवी फुटेज सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा बच्ची और उसके परिजनों का CWC के साम्न्व पेश कर बयान दर्ज कराया जाएगा. मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



