छग व्यापम भर्ती परीक्षा में ड्रेस कोड लागू, 10वीं-12वीं की फाइनल डेटशीट जारी, 17 फरवरी से एग्जाम शुरु, सभी स्कूलों में कक्षा 3 से AI पर होगा पाठ्यक्रम
Dress code implemented for Chhattisgarh Vyapam recruitment exam, final datesheet released for 10th and 12th grades, exams begin February 17, AI curriculum will be introduced in all schools from Class 3.
10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी, 17 फरवरी से एग्जाम शुरु
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरु होंगी। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE ने इस बार परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को ज्यादा समय देने के लिए 110 दिन पहले ही डेटशीट जारी की है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। विषयों के मुताबिक परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से 12:30 या 1:30 बजे तक होंगी। देश और विदेश के कुल 45 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। 10वीं और 12वीं की दोनों परीक्षाएं मिलाकर 204 विषयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और परिणाम जारी करने की पूरी समय-सीमा तय कर ली गई है. छात्र बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के CBSE वेबसाइट से डेटशीट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं. CBSE ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) की सिफारिशों के तहत यह भी घोषणा की है कि वर्ष 2026 से कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए एक वर्ष में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बता दें कि बोर्ड ने 24 सितंबर 2025 को ही संभावित डेटशीट जारी की थी. जो परीक्षा से 146 दिन पहले जारी की गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यापमं ने अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षा के दौरान कपड़ों के रंगों को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं. व्यापमं ने यह कदम नकल रोकने और परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के लिए उठाया है. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (Rural Health Coordinator) परीक्षा से यह नियम लागू किया जाएगा. यह परीक्षा आने वाले 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी.
अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में केवल हल्के रंग के कपड़े पहनकर आना होगा. व्यापमं ने कुछ रंगों के कपड़ों पर बैन लगा दिया है. इन रंगों में काले, नीले, हरे, गहरे चॉकलेटी और मैहरुन रंग शामिल हैं. अगर अभ्यर्थी इन रंगों के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं. तो उन्हें परीक्षा में एंट्री नहीं मिलेगी.
पहले कुछ परीक्षाओं में नकल और अनुशासनहीनता के मामले सामने आए थे. खासकर 13 जुलाई 2025 को पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में बिलासपुर के एक केंद्र पर नकल की घटना घटी थी. इसके बाद से व्यापमं ने नकल को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरु किए हैं. इन बदलावों में कपड़ों के रंगों के बारे में भी कड़े निर्देश जारी किए हैं. इस परीक्षा में गहरे रंग के कपड़े पहनकर आने पर कई अभ्यर्थियों से विवाद भी हुआ था. इसे देखते हुए व्यापमं ने यह कदम उठाया.
भर्ती परीक्षाओं में व्यापमं के नए कलर कोड को ऐसे समझें
व्यापमं ने भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के उपाय के लिए नए रंग कोड जारी किए हैं.
काले, नीले, हरे, गहरे चॉकलेटी और मरेन रंग व गहरे रंग के कपड़ों पर बैन लगा दिया है.
इस नियम को 9 नवंबर को होने वाली ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा से लागू किया जाएगा.
3 नवंबर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 10:30 बजे से पहले पहुंचना होगा.
परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को फोटो युक्त पहचान पत्र लाना जरुरी होगा.
क्या है नया नियम?
अभ्यर्थियों को परीक्षा में हल्के रंग के कपड़े पहनकर आना होगा. यह नियम खासकर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा के लिए लागू किया गया है. जो 9 नवंबर, 2025 को होने जा रही है. व्यापमं ने परीक्षा से पहले ही कलर कोड जारी कर दिया है. ताकि कोई भी अभ्यर्थी इस नियम का उल्लंघन न कर सके.
3 नवंबर को जारी होंगे प्रवेश पत्र
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 नवंबर 2025 को जारी होंगे. अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर 10:30 बजे से पहले पहुंचना होगा. परीक्षा सुबह 11:00 बजे से शुरु होगी. परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो युक्त पहचान पत्र भी दिखाना होगा. इस पहचान पत्र में आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
सभी स्कूलों में कक्षा 3 से AI पर पाठ्यक्रम होगा शुरु
केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी स्कूलों में कक्षा तीन से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ए.आई. पर पाठ्यक्रम शुरु किया जाएगा. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह पहल कठिन समस्याओं के समाधान के लिए ए.आई. के नैतिक उपयोग में नया और महत्वपूर्ण कदम है.
यह पद्धति फाउंडेशनल स्टेज में कक्षा तीन से ही शामिल हो जाएगी. मंत्रालय ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग सीखने, सोचने और सिखाने की अवधारणा को मजबूत करेगी और धीरे-धीरे जनहित के लिए ए.आई. की तरफ अग्रसर होगी।
मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. ने ए.आई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए आई.आई.टी. मद्रास के प्रोफेसर कार्तिक रमन की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. इस विषय पर कल नई दिल्ली में सी.बी.एस.ई, एन.सी.ई.आर.टी, के.वी.एस, एन.वी.एस और बाहरी विशेषज्ञों की एक हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई.
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने कहा कि ए.आई. में शिक्षण को हमारे आसपास की दुनिया से जुड़े बुनियादी कौशल के रुप में माना जाना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



