नशे की लत ने ली रायपुर के दोस्तों की जान, टिकट चेकर देखकर चलती ट्रेन से कूदे तीन दोस्त, एक की मौत दो घायल, जुर्म दर्ज
Drug addiction took the lives of Raipur friends, three friends jumped from a moving train after seeing the ticket checker, one died and two injured, crime registered
महासमुंद : नशे की लत ने एक 19 साल के युवा की जान ले ली. जो अपने दोस्तों के साथ ट्रेन से ओडिशा गया था. वहां गांजा खरीदने की बाद ट्रेन से बिना टिकट वापस रायपुर आ रहा था. इसी दौरान टिकट चेकर के ट्रेन में आने से वह अपने दोस्तों के साथ चलती ट्रेन से कूद गया और उसकी मौत हो गई.
8 मई 2025 को महासमुंद थाना क्षेत्र के पिटियाझर रेल्वे ट्रेक के पास तीन लोगों की घायल हालत में पड़े होने की खबर डायल 112 ने तीनों घायल लोगों को बेहोसी की हालत में पड़ा होना पाये जाने पर 108 वाहन के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भेजा गया.
जिसमे आदित्य सोना उर्फ मोंन्टी सोना पिता घनिष्टो सोना उम्र 19 साल निवासी फाफाडीह रायपुर को मृत होना बताया गया. और बाकी दो अजय बघेल उर्फ खिरसिंधुं बघेल पिता शंकर बघेल उम्र 20 साल निवासी फाफाडीह रायपुर और विक्की साहू पिता अश्विन साहू उम्र 21 साल निवासी फाफाडीह रायपुर को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल किया गया.
पुलिस ने मामले में आदित्य सोना के मौत के बारे में जांच की. जिसमे शव निरीक्षण के दौरान आदित्य के शरीर में कई जगह पर ट्रेन से गिरने कुदने की वजह से चोट के निशान होना पाया गया. पुलिस को आदित्य सोना परिजन द्वारा आदित्य को नशा सेवन करने का आदी होना बताया.
बताया जा रहा है कि आदित्य 7 मई 2025 को शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त अजय बघेल एवं विक्की के साथ ओडिशा के कांटाभांजी मामा के घर गया था. और काटांभाजी रेल्वे स्टेशन के पास मोंटी सोना के परिचित व्यक्ती से मोंटी सोना 600 रुपए में गांजा और Nitrosun10 टेबलेट खरीदी. इसके बाद तीनो नशीला पदार्थ सेवन कर आदित्य के मामा के पास जाने पर उन्हें रायपुर घर वापस जाने बोलने पर तीनो वापस लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट के बैठ कर वापस आने लगे.
इस दौरान टिकट चेकर को देखकर पकड़े जाने के डर तीनो चलती ट्रेन से कुद गए. कुदने की वजह से ही आदित्य सोना उर्फ मोंन्टी सोना की मौत हो गई.
पुलिस ने दोनो लोगों का मुलाहिजा कराया. जिन्हें डाक्टर द्वारा दोनो को गांजा और शराब का सेवन करने वाला होना बताया है. और ब्लड सेंपल प्रिजर्व कर परीक्षण कराने का अभिमत दिया गया.
जांच में मृतक आदित्य सोना उर्फ मोंन्टी सोना, अजय बघेल उर्फ खिरसिंधुं बघेल और विक्की साहू का कृत्य धारा 27 एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



