शराब के नशे में गाड़ी ड्राइविंग करना पड़ा महंगा, पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में 2 स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, दो छात्राओं समेत चार घायल
Drunk driving proved costly, as a speeding car overturned, resulting in the tragic death of two students and injuries to four others, including two female students.
अंबिकापुर : अंबिकापुर में शराब के नशे में कार ड्राइविंग करते समय कार पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें दो कालेज स्टूडेंट की मौत हो गई. वहीं चार गंभीर रुप से घायल हो गए. इसमें दो कालेज की छात्राएं हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के लकडापारा निवासी एक शिक्षिका का बेटा आर्यन कुजूर उम्र 22 साल घर से कार नम्बर CG15 EG 4706 को लेकर घूमने के लिए निकला था. तब उसने परिवार वालों को कार एजेंसी में जाने की बात कही थी. इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया और 7:15 बजे अंबिकापुर के बिशनपुर और हर्रा टिकरा के बीच एक टर्निंग पर तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी पलट गई. उस समय कार में चालक सहित कुल 6 लोग सवार थे.
इस हादसे में घायल कॉलेज स्टूडेंट निकिता केरकेट्टा उम्र 19 साल ने बताया कि कार चला रहा ऐंजल विशाल तिर्की उम्र 21 साल और उसके दूसरे अन्य साथी शराब के नशे में थे और वह तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे. इस दौरान वह उन्हें तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से मना कर रही थी. लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी और टर्निंग में तेज रफ्तार के बीच गाड़ी पलट गई. निकिता ने बताया कि उसकी सहेली तारा कुजूर उम्र 19 साल भी उसके साथी वह भी कॉलेज में पढ़ाई करती है. तारा कुजूर सीतापुर क्षेत्र की रहने वाली है.
वही इस हादसे में अपनी जान गवांने वाले ऐंजल विशाल तिर्की जशपुर के रायकेरा का रहने वाला था और भोपाल में रहकर कालेज की पढ़ाई कर रहा था. वह अपने घर से भोपाल जाने के लिए निकला था. लेकिन अंबिकापुर में रुका था. वहीं अंकित कुजूर उम्र 19 साल की भी मौत हुई है. इसके अलावा जबलपुर निवासी अनिमेष तिर्की उम्र 22 साल गंभीर रुप से घायल है. एंजेल विशाल तिर्की और अनिमेष पिछले दिनों अंबिकापुर घूमने पहुंचे हुए थे और संभवत इन्हीं लोगों को घूमने के लिए घर से कार लेकर निकला हुआ था.
दूसरी तरफ पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है रात में एक घायलों को आसपास के लोगों की खबर पर पुलिस ने पहुंचकर अस्पताल भर्ती कराया. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है.
अंकित कुजूर अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसके पिता एसईसीएल अमेरा, लखनपुर में कार्यरत हैं. वह गोविंदपुर विश्रामपुर का रहने वाला है. दोनों युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शनिवार की रात अंबिकापुर से लगे हर्राटिकरा क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत ने कुछ महीने पहले चठिरमा में हुए सड़क हादसे की याद ताजा कर दी. उस दौरान भी स्कॉर्पियो वाहन में युवकों के साथ कुछ युवतियां सवार थी. तेज गति के कारण अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



