बुर्का, नकाब, घूंघट और हेलमेट पहनकर सोने-चांदी की दुकानों में एंट्री बैन, नवापारा लूटकांड के बाद छग सराफा एसोसिएशन का फैसला
Entry into gold and silver shops wearing burqa, niqab, veil and helmet banned, decision of Chhattisgarh Sarafa Association after Navapara robbery
रायपुर/बिलासपुर: नवापारा-राजिम में हाल ही में हुई सर्राफा लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेश भर के स्वर्णकारों और सराफा व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने एक आपातकालीन हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने की. बैठक में सुरक्षा के मानकों पर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया.
एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि अब प्रदेश की किसी भी सर्राफा दुकान में हेलमेट या बुर्का पहनकर आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह बैन रहेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की पहचान साफ हो सके और अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें।
इस बैठक में प्रदेश के कई जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव साझा किए:
* कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष)
* प्रकाश गोलचा (बिलासपुर)
* हर्षवर्धन जैन (रायपुर)
* प्रदीप घोरपोड़े (रायपुर)
* संजय कुमार कनुगा (रायपुर)
* उत्तम चंद भंडारी (दुर्ग)
* पवन अग्रवाल (बिलासपुर)
* राजू दुग्गड़ (बस्तर)
* राजेश सोनी (सरगुजा)
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने सभी व्यापारियों से अपील किया कि वे अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की खबर फौरन पुलिस और एसोसिएशन को दें. उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से भी मांग किया कि सर्राफा व्यापारियों को उचित सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए और नवापारा लूटकांड के दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



