खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोली पोल, पोहा मिल का औचक निरीक्षण, मातारानी इंडस्ट्रीज में चल रहे दो नंबर के खेल का सैम्पल जब्त
The Food and Drug Administration team exposed the fraud by conducting a surprise inspection of a Poha mill and seizing samples of the illegal game being played at Matarani Industries.
भाटापारा : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाटापारा क्षेत्र की पोहा मिलों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान मातारानी इंडस्ट्रीज, सेमरिया में गंभीर लेबलिंग अनियमितता सामने आई. जिसके बाद पोहे का सैम्पल लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया.
निरीक्षण के समय सेमरिया में मातारानी इंडस्ट्रीज में पोहे का विनिर्माण किया जा रहा था. लेकिन पोहे के पैकेट पर विनिर्माता के स्थान पर किसी दूसरी फर्म का नाम और पता अंकित पाया गया. यह खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के पैकेजिंग और डिस्प्ले रेगुलेशन का स्पष्ट उल्लंघन है. इसके अलावा मौके पर पैकिंग से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर फर्म द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया. जिससे शक और गहरा गया.
खाद्य विभाग की टीम ने मातारानी इंडस्ट्रीज से पोहे का विधिक सैम्पल इकठ्ठा कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेज दिया है. अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमों के मुताबिक अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



